विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2025

MP में बुंदेली साहित्य के विकास के लिए बुंदेलखंड साहित्य अकादमी की होगी स्थापना; राज्य मंत्री का ऐलान

Bundeli Sahitya: राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता हमें संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी बनाती है, इसे संरक्षित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए. उन्होंने भवन के रेनोवेशन के बाद अकादमियों के कार्यालय को कार्य अनुसार व्यवस्थित करने के निर्देश दिए.

MP में बुंदेली साहित्य के विकास के लिए बुंदेलखंड साहित्य अकादमी की होगी स्थापना; राज्य मंत्री का ऐलान
Bundelkhand Sahitya Academy: एमपी में बुंदेली सहित्य

मध्य प्रदेश में बुंदेली साहित्य के विकास के लिए बुंदेलखंड साहित्य अकादमी की स्थापना की जाएगी. ये बात एमपी के संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने संस्कृति परिषद् के भवन के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कही. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और साहित्य को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए योजना बनाकर तेजी से कार्य किया जा रहा है. सभी स्थानीय बोलियों और भाषाओं में साहित्य सृजन एवं साहित्यिक गतिविधियों पर समान रूप से ध्यान दिया जा रहा है. बुंदेली में साहित्यिक गतिविधियों के पोषण और संवर्धन के लिए बुंदेलखंड साहित्य अकादमी की स्थापना की जाएगी. 

सांस्कृतिक विविधता हमें संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी बनाती है : धर्मेंद्र लोधी

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता हमें संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी बनाती है, इसे संरक्षित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए. उन्होंने भवन के रेनोवेशन के बाद अकादमियों के कार्यालय को कार्य अनुसार व्यवस्थित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कार्यालय में वृहद और विस्तृत पुस्तकालय है जिसमें लगभग सभी प्रकार का साहित्य उपलब्ध है. आगामी समय में साहित्य में रुचि रखने वाले पाठकों और विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तकालय खोला जाएगा. पुस्तकालय में उचित सुविधाएं विकसित करे. नए युग के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दिशा में कार्यालयों के डिजिटलाइजेशन पर भी कार्य किया जाए.

राज्य मंत्री लोधी ने संस्कृति परिषद् के भवन पहुंचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कुशल कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया. राज्य मंत्री ने "सिंधु मसाल 2023" पत्रिका के द्वितीय अंक का विमोचन भी किया.

यह भी पढ़ें : अब दो पहिया वाहन को भी देना होगा Toll टैक्स? 15 जुलाई से लागू होगा सिस्टम; जानिए क्या है नये नियम की सच्चाई

यह भी पढ़ें : Jagannath Rath Yatra 2025 : भक्तों के बीच रहेंगे भगवान! जगन्नाथ रथ यात्रा का महत्व; यहां है पूरी जानकारी

यह भी पढ़ें : RISE Conclave 2025: रतलाम में रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव; निवेश और रोजगार की कहानी

यह भी पढ़ें : अब दो पहिया वाहन को भी देना होगा Toll टैक्स? 15 जुलाई से लागू होगा सिस्टम; जानिए क्या है नये नियम की सच्चाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com