विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2025

Betul News: पैसे देने के चार साल बाद भी नहीं मिला मकान, अब कॉलोनाइजर पर कार्रवाई की तैयारी में जुटे खरीदार, जानें - पूरा मामला

Betul Colony Registration Case: बैतूल के गैलेक्सी सिटी कॉलोनी में प्लॉट खरीददारों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिछले चार साल से इनके प्लॉट का रजिस्ट्रेशन रुका हुआ है. आइए आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं.

Betul News: पैसे देने के चार साल बाद भी नहीं मिला मकान, अब कॉलोनाइजर पर कार्रवाई की तैयारी में जुटे खरीदार, जानें - पूरा मामला
Betul News: बैतूल में लोगों को चार साल से नहीं मिले उनके प्लॉट के रजिस्ट्री के पेपर

Betul Latest News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी का एक और मामला सामने आया है. गैलेक्सी सिटी कॉलोनी (Galaxy City Colony) में प्लॉट खरीदने वाले 14 लोगों ने भुगतान के सालों बाद भी जब रजिस्ट्री नहीं हुई, तो आखिरकार कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए. खरीददारों का आरोप है कि कॉलोनाइजर लगातार बहाने बनाकर रजिस्ट्री से बचते आ रहे हैं. अब प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है.

प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी

प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी

क्या है बैतूल में प्लॉट धोखाधड़ी का पूरा मामला?

बैतूल की गैलेक्सी सिटी कॉलोनी एक बार फिर विवादों में है. यहां के 14 प्लॉट खरीदारों ने शिकायत की है कि प्लॉट खरीदने के बाद भुगतान के बावजूद उन्हें आज तक उनकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं दी गई है. पीड़ितों ने बताया कि बांसपानी में स्थित इस कॉलोनी की जमीन के विक्रेता विजय महस्की और शेख कासिम हैं, जबकि जमीन मालिक सुंदरलाल सूर्यवंशी हैं. खरीदारों का आरोप है कि कॉलोनाइजर हर बार अलग-अलग बहानों से रजिस्ट्री टालते आ रहे हैं. कभी सहखातेदारों का हवाला तो कभी अधूरे दस्तावेजों की बात कही जा रही है.

क्या है लोगों की शिकायत?

प्लॉट खरीदने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने कानूनन तरीके से प्लॉट खरीदा है, जिसका भुगतान भी कर चुके हैं और रजिस्ट्री के लिए वर्षों से कॉलोनाइजर और विक्रेताओं के चक्कर काट रहे हैं. दोनों ही मिलकर गुमराह करते हैं और किसी तरह रजिस्ट्री करवाने के मामले को टालते रहते हैं. उनका कहना है, 'अब हमें अपने प्लाटों की रजिस्ट्री चाहिए.' अब पीड़ितों ने प्रशासन से रजिस्ट्री जल्द करवाने की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें :- अब नहीं चलेगी पेट्रोल पंपों की धांधलीबाजी, सीएम यादव के कार्यक्रम से पहले एक्शन में आए विभाग ने कसा शिकंजा

कलेक्टर ने कही ये बात

बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले को लेकर कहा कि गैलेक्सी सिटी कॉलोनी में प्लॉट खरीददारों की रजिस्ट्री न होने की शिकायत मिली है. एडिशनल कलेक्टर को जांच सौंपी गई है. दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी और आवश्यकता हुई तो एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.

ये भी पढ़ें :- नर्सिंग एजुकेशन में अब कॉपी चेकिंग पर उठे सवाल, NSUI ने वीडियो जारी कर बताया कैसे एक मिनिट में जांचे गए 40 पेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com