विज्ञापन

MP BJP में बड़ा फेरबदल: 33 प्रवक्ता, 41 पैनलिस्ट और 9 सह मीडिया प्रभारी घोषित, 11 MLA को भी ज‍िम्‍मेदारी 

BJP MP Media Team का विस्तार करते हुए 33 प्रवक्ता, 41 पैनलिस्ट और 9 सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं. इनमें 11 विधायक और कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

MP BJP में बड़ा फेरबदल: 33 प्रवक्ता, 41 पैनलिस्ट और 9 सह मीडिया प्रभारी घोषित, 11 MLA को भी ज‍िम्‍मेदारी 
ians

BJP MP Media Team: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार रात को अपनी मीडिया टीम का बड़ा ऐलान किया है. पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर कई अहम नियुक्तियां की हैं. इस नई सूची में 9 प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, 33 प्रदेश प्रवक्ता और 41 मीडिया पैनलिस्टों को शामिल किया गया है.

खास बात यह है कि इस बार प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची में कई विधायकों को भी जगह दी गई है. करीब 11 विधायकों को प्रवक्ता बनाकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि अब अनुभवी और जमीनी नेताओं को भी मीडिया में सक्रिय भूमिका दी जाएगी. इससे पार्टी की बात अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी.

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और ऊषा ठाकुर को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी

सूची में कई बड़े और चर्चित नाम भी शामिल हैं. पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस और ऊषा ठाकुर को भी प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा कई पूर्व विधायकों को भी पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन और अधिक सक्रिय नजर आ रहा है.

यह पूरी नियुक्ति प्रक्रिया प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद पूरी की गई है. प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपनी नई टीम की औपचारिक घोषणा की है.

माना जा रहा है कि मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2028 को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपनी मीडिया टीम को मजबूत करने का यह कदम उठाया है, ताकि हर मुद्दे पर तेजी से प्रतिक्रिया दी जा सके और पार्टी का पक्ष मजबूती से रखा जा सके.  

प्रदेश प्रवक्ता (State Spokespersons)

  1. श्रीमती अर्चना चिटनीस, विधायक - बुरहानपुर
  2. श्री कुंवर सिंह टेकाम, विधायक - सीधी
  3. सुश्री उषा ठाकुर, विधायक - इंदौर
  4. श्री गौरव पारधी, विधायक - बालाघाट
  5. श्री नीरज सिंह लोधी, विधायक - जबलपुर
  6. श्री संदीप जायसवाल, विधायक - कटनी
  7. श्री संतोष वरकड़े, विधायक - जबलपुर
  8. श्री दिलीप परिहार, विधायक - नीमच
  9. श्री संजय शाह, विधायक - हरदा
  10. डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक - बैतूल
  11. श्रीमती छाया मोरे, विधायक - खंडवा
  12. श्री कलसिंह भाबर, पूर्व विधायक - झाबुआ
  13. श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक - मंदसौर
  14. श्री घनश्याम पिरोनिया, पूर्व विधायक - दतिया
  15. श्री रामलाल रौतेल, पूर्व विधायक - अनूपपुर
  16. डॉ. सनवर पटेल, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष - उज्जैन
  17. श्री राजेन्द्र भारती, पूर्व विधायक - उज्जैन
  18. डॉ. हितेश वाजपेयी, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी - भोपाल
  19. श्री पंकज चतुर्वेदी - भोपाल
  20. श्री गुलरेज शेख - उज्जैन
  21. श्री रूप पमनानी - उज्जैन
  22. श्री विवेक गुप्ता - उज्जैन
  23. डॉ. दुर्गेश केसवानी - भोपाल
  24. श्री अजय धवले - पांडुर्ना
  25. डॉ. दिव्या गुप्ता - इंदौर
  26. श्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर - नर्मदापुरम
  27. श्री अजय यादव - टीकमगढ़
  28. श्रीमती मंजरी जैन - विदिशा
  29. डॉ. वाणी अहलूवालिया - जबलपुर
  30. श्री धैर्यवर्धन शर्मा - शिवपुरी
  31. श्री कल्पेश ठाकुर - विदिशा
  32. श्री वैभव शुक्ला - इंदौर
  33. श्री सचिन बघेल - इंदौर

प्रदेश सह मीडिया प्रभारी (State Co-Media In-charge)

  1. श्री बृजगोपाल लोया - रायसेन
  2. श्री मिलन भार्गव - भोपाल
  3. श्री आलोक दुबे - इंदौर
  4. श्री राकेश पण्ड्या - उज्जैन
  5. श्री राजलखन सिंह - ग्वालियर
  6. श्री विशाल बत्रा - बैतूल
  7. श्री पवन दुबे - भोपाल
  8. श्रीकांत साहू - जबलपुर
  9. श्री प्रदीप राजौरिया - सागर

प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट (State Media Panelists)

  1. श्री ब्रजेश पाण्डे - रीवा
  2. श्री योगेश गुप्ता - भोपाल
  3. एड. गुंजन चौकसे - भोपाल
  4. श्रीमती वंदना 'मार्तण्ड' त्रिपाठी - भोपाल
  5. श्री सत्येन्द्र जैन - भोपाल
  6. श्री शिवम शुक्ला - सीधी
  7. श्री प्रेम व्यास - इंदौर
  8. कर्नल ईशान आर - भोपाल
  9. श्रीमती प्रियंका दुबे - हरदा
  10. श्रीमती स्वाति चोपड़ा - नीमच
  11. सुश्री नमिता अग्रवाल - रायसेन
  12. श्री महेश शर्मा - भोपाल
  13. श्री कृष्णगोपाल पाठक - रायसेन
  14. श्री शाहवर आलम - भोपाल
  15. श्री मोहित गर्ग - बैतूल
  16. इंजी. अभय यादव - टीकमगढ़
  17. श्री निशांत बिसेन - बालाघाट
  18. एड. आदित्य दीक्षित - इंदौर
  19. श्री सागर कसेरा - इंदौर
  20. श्री अनिमेश भार्गव - राजगढ़
  21. श्रीमती रश्मि अग्रवाल - भोपाल
  22. श्री मनस्वी पाटीदार - इंदौर
  23. श्री योगेश तिवारी - भोपाल
  24. डॉ. अविनाश पटवारी - इंदौर
  25. डॉ. संजय पाटीदार - खरगौन
  26. श्री सुबोध दुबे - ग्वालियर
  27. श्री विकास जैन - गुना
  28. सुश्री माही भजनी - भोपाल
  29. डॉ. नितिन मोहन डेहरिया - छिंदवाड़ा
  30. एड. श्याम गंगराड़े - खण्डवा
  31. डॉ. एसके तिवारी - भोपाल
  32. श्री विवेक सिन्हा - इंदौर
  33. श्री कमल वर्मा - इंदौर
  34. श्री सुमित रघुवंशी - भोपाल
  35. श्री विजय जोशी - शाजापुर
  36. श्री सूरज खरे - भोपाल
  37. श्री जे.पी. मूलचंदानी - इंदौर
  38. श्रीमती अर्चिता जोशी - भोपाल
  39. श्री सुमित पाण्डे - भोपाल
  40. श्री रिशांक तिवारी - सागर
  41. श्री गौरव कुलश्रेष्ठ - ग्वालियर

सदस्य, प्रदेश मीडिया विभाग (Members, State Media Department)

  1. श्री नवीन चौधरी - ग्वालियर
  2. श्री नितिन द्विवेदी - इंदौर
  3. श्री योगेन्द्र शुक्ला - रीवा
  4. श्री सुभाष शर्मा - ग्वालियर
  5. श्री दीपक बलेचा - सतना

यह भी पढ़ें- MP विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: OBC, जनजाति और महिला मोर्चा में 95 नियुक्तियां, देखें पूरी सूची

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close