विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

Bulldozer Action: हाईकोर्ट से झटका, बैतूल के चोपना बाजार में चला बुलडोजर… BJP नेता का कॉम्प्लेक्स भी गिराया

चोपना के मुख्य बाजार में भाजपा नेता तपन विश्वास ने सरकारी जमीन पर एक कॉम्प्लेक्स बना लिया था, जिसकी आधी दुकानें बेची जा चुकी थीं. इस अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज थी, हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया.

Bulldozer Action: हाईकोर्ट से झटका, बैतूल के चोपना बाजार में चला बुलडोजर… BJP नेता का कॉम्प्लेक्स भी गिराया
Bulldozer Action in Betul Chopna Market

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार में प्रशासन ने शनिवार 28 फरवरी 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जों को हटाना शुरू कर दिया है. हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन की ओर से अतिक्रम हटाओ अभियान शुरू किया गया है. 

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार द्वारा पहले ही इस मामले में 40 हजार रुपये के जुर्माने का नोटिस जारी किया गया था. इस कार्रवाई में भाजपा नेता तपन विश्वास समेत तीन से चार अन्य लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण भी शामिल हैं. 28 फरवरी को प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण हटाने का काम शुरू किया गया . इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके.

VIDEO: 'मेरे भइया से दूर हट जा...' यह कहकर युवक पर टूट पड़ी युवती, बीच सड़क की चांटे और चप्पल की बरसात 

भाजपा नेता ने सरकारी जमीन पर बताया था कॉम्पलेक्स

बता दें कि चोपना के मुख्य बाजार में भाजपा नेता तपन विश्वास ने सरकारी जमीन पर एक कॉम्प्लेक्स बना लिया था, जिसकी आधी दुकानें बेची जा चुकी थीं. पूरे क्षेत्र में करीब 12 से 15 दुकानों के अवैध निर्माण की बात सामने आई है. इस अवैध निर्माण की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज थी, जिसके बाद जांच में अतिक्रमण हटाने और जुर्माना वसूलने के आदेश दिए गए थे. प्रशासन की कार्रवाई जारी है. चोपना बाजार में आगे भी अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने की संभावना जताई जा रही है. प्रशासन ने साफ कहा है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

Audio: 'मर जाओगे तो बीबी बच्चे क्या करेंगे', वनकर्मी को धमकी, वकील बोला- MP के बॉस से मेरे संबंध, सुने बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close