विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

बड़वानी में करप्शन का अजब खेल, मंडवाड़ा ग्राम पंचायत ने बना दी सुराणा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की सड़क

Rural Road Construction: आरोप है कि अधिकारी गांव के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी देते समय सुनिश्चित नहीं करते हैं कि जिसके लिए फंड दिया जा रहा है वह क्षेत्र किस पंचायत में आता है. कुछ ऐसा ही ग्राम पंचायत सुराणा में हुआ, जहां स्वीकृत सड़क सुराणा की जगह मंडवाड़ा में बना दिया गया.

बड़वानी में करप्शन का अजब खेल, मंडवाड़ा ग्राम पंचायत ने बना दी सुराणा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की सड़क
Corruption in Barwani village Road construction

Road Construction Work: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक गांव में सड़क निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर सुराणा ग्राम पंचायत ने कलेक्टर ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में आरोप लगाया है सुराणा ग्राम पंचायत के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण के कार्य को जबरन दूसरे ग्राम पंचायत को दे दिया गया ताकि सड़क निर्माण के कार्य में मनमाने भ्रष्टाचार किए जा सके. 

आरोप है कि आला अधिकारी गांव के लिए स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी देते समय सुनिश्चित नहीं करते हैं कि कार्य क्षेत्र किस पंचायत में आता है. ऐसा ही कुछ ग्राम पंचायत सुराणा में हुआ, जहां स्वीकृत सड़क का काम होना था, लेकिन निर्माण का काम मंडवाड़ा गांव को दिया गया.

चायवाले ने दिखाया तेवर, तो पुलिस ने सड़क पर निकाल दिया उसका जुलूस, चाय की टपरी बंद कराने पहुंची थी टीम

सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत 14 लाख रुपए में से केवल 3 लाख रुपए खर्च किए गए

रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम पंचायत मंडवाड़ा द्वारा कापलीपुरा से उंडवे तक सड़क का निर्माण किया गया है, जिसकी लागत 14 लाख से अधिक है. आरोप है कि सड़क निर्माण कराने वालों ने सड़क बनाने के लिए स्वीकृत 14 लाख रुपए में से केवल 3 लाख रुपए ही सिर्फ खर्च किए गए और शेष 11 लाख रुपए का भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए.

सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत राशि 14 लाख में से 11 लाख रुपए का हुआ बंदरबांट 

बताया जाता है कि जहां सड़क बनाया गया वह क्षेत्र ग्राम पंचायत सुराणा की सीमा में आती है, लेकिन सड़क निर्माण का काम जिससे करवाया गया वह मंडवाड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्र की सीमा में आता है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है. उनका कहना है कि स्वीकृत राशि 14 लाख रुपए में से 11 लाख रुपए का बंदरबांट किया गया है.

Big Verdict: हाईकोर्ट ने कहा, 'पत्नी के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध दुष्कर्म नहीं, लेकिन...', पढ़िए पूरा फैसला

दरअसल, बडवानी जिले की सुराणा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण कार्य के लिए 14 लाख रुपए से स्वीकृत किया गया था. सड़क का निर्माण सुराणा ग्राम पंचायत क्षेत्र में होना था, लेकिन भ्रष्टाचारियों ने सड़क का काम दूसरे ग्राम पंचायत मंडवाड़ा को दे दिया, इससे सड़क निर्माण में धांधली हुई है.

Big Reshuffle: सागर से हटाए गए IG प्रमोद वर्मा, सौंपी गई जबलपुर रेंज की कमान, जानिए कौन होगा सागर रेंज का नया आईजी?

सड़क सुराणा पंचायत क्षेत्र में होने के बावजूद निर्माण का काम मंडवाड़ा पंचायत को दिया गया 

सुराणा उपसरपंच मांगीलाल अगलचा ने बताया कि यह निर्माण कार्य सुराणा पंचायत क्षेत्र में होने के बावजूद मंडवाड़ा पंचायत को दिया गया है. उनका कहना है कि निर्माण कार्य मानक के अनुसार न होकर घटिया किया गया है. मंडवाड़ा उपसरपंच प्रतिनिधि बलराम धनगर ने बताया कि यह कार्य मनोहर आवास्या जनपद अध्यक्ष के कहने पर किया जा रहा है.

पंच ऊषा मोहन का आरोप, दूसरी पंचायत को सड़क निर्माण का काम देना भ्रष्टाचार को दर्शाता है

पूरे प्रकरण की शिकायत सुराणा पंचायत द्वारा कलेक्टर को भेजी जा चुकी है. पंच ऊषा मोहन के अनुसार मंडवाड़ा पंचायत ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में जो कार्य प्रस्तावित किए थे, वे अभी तक संपन्न नहीं हुए हैं, ऐसे में दूसरी पंचायतों में कार्य करना भ्रष्टाचार को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें-The Final Game: आमने-सामने पंजाब और बेंगलुरु, पहली IPL ट्रॉफी के लिए कोहली को विराट चुनौती देंगे श्रेयस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com