विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

चायवाले ने दिखाया तेवर, तो पुलिस ने सड़क पर निकाल दिया उसका जुलूस, चाय की टपरी बंद कराने पहुंची थी टीम

Harda Chaiwala: पुलिसवाले चाय की टपरी चलाने वाले चायवाले की दुकान बंद करने पहुंचे थे. पुलिस कार्रवाई से नाराज चायवाला पुलिस के जवानों से भिड़ गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की. पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में सड़क पर चायवाले का जुलूस निकालते हुए जेल भेज दिया.

चायवाले ने दिखाया तेवर, तो पुलिस ने सड़क पर निकाल दिया उसका जुलूस, चाय की टपरी बंद कराने पहुंची थी टीम
City Kotwali Police sent tea vendor jail

Tea Vendor: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को एक चायवाले की चाय की टपरी बंद कराने पहुंची पुलिस की टीम का दांव उल्टा पड़ गया. चाय की टफरी चलाने वाले चायवाला पुलिस के जवानों से भिड़ गया. जवानों के साथ धक्का-मुक्की और शासन कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने चायवाले का सड़क पर जुलूस निकाल दिया. 

पुलिसवाले चाय की टपरी चलाने वाले चायवाले की दुकान बंद करने पहुंचे थे. पुलिस कार्रवाई से नाराज चायवाला पुलिस के जवानों से भिड़ गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की. पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में सड़क पर चायवाले का जुलूस निकालते हुए जेल भेज दिया.

MP Rain Alert: मध्य प्रदेश के 40 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 दिनों तक नहीं थमेगा तूफानी बरसात का दौर

देर रात थाना क्षेत्र में चायवाले का दुकान बंद कराने पहुंची थी पुलिस

मामला जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. दरअसल, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पुलिसवाले रात में खुली दुकानें बंद करवाने पहुंचे थे. इस बीच क्षेत्र में चाय की टपरी चलाने वाले चायवाले के दुकान पर पुलिस पहुंची और दुकान बंद कराने लगी तो चायवाले ने विरोध किया. नौबत यहां तक आई कि पुलिस और चायवाले के बीच धक्का मुक्की हो गई.

शासकीय कार्य मे बाधा डालने के आरोप में निकाला चायवाले का जुलूस

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के जवानों के साथ एक चायवाले द्वारा की धक्का-मुक्का का असर ही था कि पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा डालने के आरोप में चायवाले को सबक सिखाते हुए बीच सड़क में उसका जुलूस निकाल दिया. बताया जाता है कि सिटी कोतवाला थाना पुलिस ने दूसरे दिन यानी बुधवार को उसे गिरफ्तार कर शहर में घुमाया.

Indore Metro: प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को इंदौर मेट्रो का करेंगे लोकार्पण, पहले हफ्ते मुफ्त सफर कर सकेंगे आमजन

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस के मुताबिक चायवाला एक लिस्टेड गुंडा है. जिला अस्पताल के सामने चाय की टपरी चलाने वाले चायवाले को पुलिस जवानों के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में बुधवार को थाने की पुलिस ने पूरे शहर में जुलूस निकालते हुए घुमाया.

जिला अस्पताल के सामने देर तक खुली थी चायवाले की चाय की टपरी

दरअसल, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात में देर रात तक खुली दुकानों को बंद कराने पहुंची थी. जिला अस्पताल के सामने चाय की टपरी चलाने वाले आरोपी की चाय की दुकान देर रात तक खुली थी, जिसे चौकी मे पदस्थ आरक्षकों द्वारा बंद करने को कहा गया, लेकिन चायवाले ने एतराज जताया और पुलिस के साथ भिड़ गया.

आरक्षक की शिकायत पर थाने में चायवाले के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

चायवाले अज्जू खान द्वारा चौकी आरक्षकों के साथ की गई धक्का-मुक्की की शिकायत आरक्षक लोकेश गौर द्वारा करने पर थाना सिटी कोतवाली मे बीएनएस की धारा 170 के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है. 

डरा रहा है कोरोना का नया वैरियंट, तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण, इंदौर में 3 दिनों में मिले 6 नए मरीज

जिला अस्पताल के सामने चाय की टपरी चलाने वाले आरोपी की चाय की दुकान देर रात तक खुली थी. मंगलवार रात को चौकी में पदस्थ आरक्षकों द्वारा बंद करने को कहा गया था, लेकिन इस पर  एतराज जताते हुए चायवाला अज्जू खान पुलिस के जवानों से भिड़ गया.

SDM कोर्ट में पेश किए गए चायवाले अज्जू खान को जेल भेज दिया गया

बताया जाता है कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की गुंडा सूची में शामिल अज्जू खान की चाय की दुकान जब आरक्षक बंद करवाने पहुंचे तो वहां आरक्षक के साथ ही धक्का मुक्की की गई थी, जिसके बाद मामला दर्ज कर आज आरोपी अज्जू खान को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें-Love Jihad In MP: रूहानी ताकतों की मदद से लड़कियों को बनाता था लव जिहाद का शिकार, घर में मिला आपत्तिजनक साहित्य

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com