विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

India Pakistan Updates: पाकिस्तान ने इस देश के ड्रोन का किया इस्तेमाल, सियाचिन से भुज तक हमले की थी कोशिश

Indian Pakistan News: पाकिस्तान ने 8 मई यानी गुरुवार की रात को भारत की 36 लोकेशन को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश की थी. इन्हें भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने नष्ट कर दिया था. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को साढ़े 5 बजे इसकी जानकारी दी है.

India Pakistan Updates: पाकिस्तान ने इस देश के ड्रोन का किया इस्तेमाल, सियाचिन से भुज तक हमले की थी कोशिश
विंग कमांडर व्योमिका सिंह, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और कर्नल सोफिया कुरैशी.

India Pakistan Tension: रक्षा और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की है. सियाचिन से लेकर गुजरात के भुज तक 36 स्थानों को टारगेट करते हुए 300-400 ड्रोनों का इस्तेमाल किया है. भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन्हें नाकाम कर दिया था. भारतीय सेना पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल किए गए ड्रोन के मलबे को कब्जे में लिया है और जांच की जा रही है. वहीं, अभी की प्राथमिक जांच में पता चला है कि वे ड्रोन तुर्की के असीस गार्ड सौंगर ड्रोन हैं.

भारत ने कायनेटिक और नॉन कायनेटिक संसाधनों का इस्तेमाल करके की ड्रोन्स को मार गिराया है. इन ड्रोन के जरिए घुसपैठ करने का मतलब वायु रक्षा प्रणालियों का परीक्षण करना और खुफिया जानकारी इकट्ठा करना था. पाकिस्तान ने ड्रोन से भठिंडा सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाने की कोशिश की, जिन्हें नष्ट कर दिया था.

पाकिस्तान नागरिक इलाकों में गोली बारी कर रहा

कर्नल सोफिया अंसारी ने बताया कि पाकिस्तान ने तंगधार, उरी, पुंछ, राजौरी, अखनूर और उधमपुर में भारी कैलीबर, आर्टिलरी गन और सशस्त्र ड्रोन ने भारी गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना ने जवाब दिया है. इससे पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान पहुंचा है. पाकिस्तान पुंछ सहित कई जगहों पर गोलाबारी की है, जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने जवाब दिया है. इससे पाकिस्तानी सेना का काफी नुकसान पहुंचा है. पाकिस्तान ने पुंछ में गुरुद्वारे को निशाना बनाया है. पाकिस्तान ने उकसावे वाली कार्रवाई की है.

पाकिस्तान का गैर जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है. करांची और लाहौर के बीच हवाई मार्ग पर नागरिक प्लाइट उड़ानें भर रही हैं. वह नागरिक विमानों को अपनी रक्षा के लिए ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है.

नागरिक विमानों को ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर रहा पाक

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने 7 मई को शाम 8:30 बजे एक असफल ड्रोन और मिसाइल हमला करने के बावजूद अपना नागरिक हवाई क्षेत्र बंद नहीं किया. पाकिस्तान नागरिक विमान को ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है. यह अच्छी तरह से जानते हुए कि भारत पर उसके हमले से भारत की वायु रक्षा प्रतिक्रिया तेज हो जाएगी. भारतीय वायु सेना ने अपनी प्रतिक्रिया में काफी संयम दिखाया, जिससे अंतरराष्ट्रीय नागरिक फ्लाइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित हुई.

ये भी पढ़ें- Pakistan border tension : पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक तक 36 जगहों पर ड्रोन से किया अटैक, धार्मिक स्थानों को बना रहा है निशाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com