विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2023

'जवान' से विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा खतरनाक अंदाज

अब, नए पोस्टर में उन्हें खतरनाक और दमदार विलेन अवतार में पेश किया गया हैं, जिसने लोगों को शाहरुख खान और विजय सेतुपति के बीच होने वाले एपिक फेस ऑफ की प्रत्याशा को जबरदस्त तरीके से बढ़ा दिया है.

'जवान' से विजय सेतुपति का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा खतरनाक अंदाज
'जवान' में विजय सेतुपति
नई दिल्ली:

हाल ही में 'जवान' के नए पोस्टर की बढ़ती प्रत्याशा के बीच फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख खान ने विलेन की एक झलक पेश कर लोगों के उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. जी हां, जवान के एक शानदार नए पोस्टर में, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने विजय सेतुपति को 'मौत के सौदागर' के रूप में पेश किया है, जो दो पावरहाउस कलाकारों के बीच एक धमाकेदार क्लैश का वादा करता है. इस फिल्म के एक्शन से भरपूर प्रीव्यू ने पहले ही नए स्टैंडर्ड सेट करते हुए दर्शकों को क्रेजी किया था, और गतिशील विजय सेतुपति की एक झलक से प्रशंसकों को दीवाना करने में कोई कसर नही छोड़ी थी. अब, नए पोस्टर में उन्हें खतरनाक और दमदार विलेन अवतार में पेश किया गया हैं, जिसने लोगों को शाहरुख खान और विजय सेतुपति के बीच होने वाले एपिक फेस ऑफ की प्रत्याशा को जबरदस्त तरीके से बढ़ा दिया है.

'जवान' में विजय सेतुपति के शामिल होने से फिल्म प्रेमियों में काफी उत्साह है. अपने सशक्त अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाने वाले विजय सेतुपति की उपस्थिति फिल्म में इंटेंसिटी की एक और परत जोड़ती है. ऐसे में 'मौत के सौदागर' के रूप में उनका बदलाव  रोंगटे खड़े कर देने वाले अनुभव का वादा करता है, जो 'जवान' को एक्शन और थ्रिलर के शौकीनों के लिए एक मस्ट वॉच फिल्म बनाता है.

हर पोस्टर रिलीज के साथ, 'जवान' को लेकर जोश बढ़ता ही जा रहा है. शाहरुख खान के बाल्ड लुक से लेकर नयनतारा के एक्शन अवतार तक, हर झलक ने इस एक्शन से भरपूर भव्यता की बाखूबी झलक दी है. वहीं अब विजय सेतुपति के खतरनाक किरदार की झलक फिल्म की अपील को बढ़ाते हुए सस्पेंस का लेवल भी तेज करती है. जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं. यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com