विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2025

क्या 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर लगेगा बैन? याचिका दायर की

Udaipur Files: जहां मौलाना अरशद मदनी ने उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. आगे कहा गया है कि यह फिल्म बेहद भड़काऊ है, जो सांप्रदायिक तनाव भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है.

क्या 'उदयपुर फाइल्स' की रिलीज पर लगेगा बैन? याचिका दायर की
udaipur files

Udaipur Files: राजस्थान (Rajasthan) के कन्हैयालाल (Kanhaiyalal) टेलर हत्याकांड पर आधारित फिल्म उदयपुर फाइल्स (Udaipur Files) की रिलीज को लेकर रोक लगाने की मांग हो रही है. 11 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को विरोध का सामना करना पड़ रहा है. जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट अरशद मदनी ने दिल्ली उच्च न्यायालय में फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है और याचिका दायर की है. उन्होंने फिल्म के रिलीज डेट को बैन करने की भी मांग की है. आखिर पूरा मामला है क्या, आपको बताते हैं.

बैन करने की मांग

जहां मौलाना अरशद मदनी ने उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है. आगे कहा गया है कि यह फिल्म बेहद भड़काऊ है, जो सांप्रदायिक तनाव भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ सकती है. आगे कहा है कि इस ट्रेलर में सांप्रदायिक भड़काने की क्षमता है और यह एक बेहद भड़काऊ कहानी है. यह भी कहा गया है कि फिल्म में ज्ञानवापी मस्जिद के संवेदनशीलों विचार अधिनियम मामले का जिक्र है, जो वर्तमान में बनारस जिला अदालत और सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान को बड़ा चढ़कर पेश किया गया है.

सुप्रीम कोर्ट में ये हुआ 

इस फिल्म को बैन करने की याचिका में कहा गया कि इसकी रिलीज के निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार का उल्लंघन होगा. याचिकाकर्ता ने दावा किया कि फिल्म जून 2022 में हुए इस मामले की घटना की झलक दिखाती है. उन्होंने यह भी कहा कि आरोपियों को अभी तक दोषी नहीं ठहराया गया है. जावेद के वकील ने कहा कि यह शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म केवल अभियोजन पक्ष का साइड दिखा रहे हैं. अदालत ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया और फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. फिल्म में कन्हैया लाल की भूमिका में एक्टर विजय राज नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: राणा दग्गुबाती से लेकर विजय देवरकोंडा ED के शिकंजे में फंसे, जानें पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com