विज्ञापन

बंगाली फिल्म ‘केउ बोले बिप्लोबी..' का टीजर हुआ आउट

Bengali film : 1960 के दशक के कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म उनकी कहानी है, जो समाज के प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाती हैं और शहर में डर के साथ-साथ जिज्ञासा भी पैदा करती हैं.

बंगाली फिल्म ‘केउ बोले बिप्लोबी..' का टीजर हुआ आउट
bollywood news

Bengali film : केउ बोले बिप्लोबी केउ बोले डाकात (Keu Bole Biplobi, Keu Bole Dakat) का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिनेता जीत एक बिल्कुल नए और प्रभावशाली अवतार में नजर आ रहे हैं. यह टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जहां बगावत और अपराध के बीच की रेखा धुंधली हो जाती है.

लोगों को निशाना बनाती

1960 के दशक के कोलकाता की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म उनकी कहानी है, जो समाज के प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाती हैं और शहर में डर के साथ-साथ जिज्ञासा भी पैदा करती हैं. इन घटनाओं के केंद्र में है अनंत सिंह एक रहस्यमयी और उम्रदराज शख्स, जिसे कुछ लोग अपराधी मानते हैं, तो कुछ उसे गरीबों का मसीहा समझते हैं. इंस्पेक्टर दुर्गा रॉय जब उसकी तलाश में एक सख्त अभियान शुरू करती हैं, तब समाज के सामने सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है. क्या अनंत सिंह एक चोर है या फिर एक पुनर्जन्मा क्रांतिकारी? कहानी और अलग-अलग समय-काल के माध्यम से फिल्म अनंत सिंह के अतीत को सामने लाती है. वह कभी मास्टरदा सूर्य सेन के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ने वाला एक समर्पित स्वतंत्रता सेनानी था. लेकिन आजादी के बाद जब वह उन्हीं आदर्शों को टूटते देखता है, जिनके लिए उसने सब कुछ दांव पर लगाया था, तो उसके भीतर गहरा मोहभंग जन्म लेता है. बढ़ते भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ वह एक नई राह चुनता है. जहां वह अपने अनुभव, रणनीति और साहस के बल पर वंचितों के लिए लड़ाई लड़ता है.

Latest and Breaking News on NDTV

अलग-अलग किरदारों में देखा

फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक ने कहा कि बंगाली दर्शकों ने जीत को लगभग दो दशकों से अलग-अलग किरदारों में देखा है. इस फिल्म में अनंत सिंह के मानसिक और शारीरिक दृढ़ता को दिखाने के लिए मुझे लगा कि वह सबसे उपयुक्त अभिनेता हैं. फिल्म रिलीज होने के बाद आप देखेंगे कि एक अभिनेता किरदार की जरूरत के लिए खुद को किस हद तक बदल सकता है.

यह भी पढ़ें : Sanoj Mishra Exclusive: 'मोनालिसा को विदेश में बेचने की तैयारी', डायरेक्टर ने किए गंभीर खुलासे

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close