Ramayana Latest: रामायणम् (Ramayana) भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और भव्य फिल्मों में से एक मानी जा रही है. यह दो पार्ट में बनाई जा रही एक मेगा फिल्म है, जिसे पहले कभी न देखे गए स्केल पर दर्शकों के सामने लाने की तैयारी है. फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो इस पौराणिक कहानी को बड़े विजन और इमोशन के साथ पेश करना चाहते हैं.
वीडियो शेयर किया
आज नितेश तिवारी के बर्थडे पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उनका एक खास वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रामायणम् को लेकर अपनी सोच और विजन के बारे में बात करते दिख रहे हैं. इसके साथ नमित ने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा और इस आइकॉनिक कहानी को दुनिया तक पहुंचाने में नितेश तिवारी की शानदार स्टोरीटेलिंग की तारीफ की. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि डियर नितेश सर, जैसा हर कोई आपको बुलाता है, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. आने वाला साल आपके लिए हर तरह से शानदार रहे. हम इस सफर पर साथ आए हैं, जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. आपके साथ इतने करीब से काम करना मेरी जिंदगी के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा है. आपसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है, खासकर जिस तरह आप हर चीज और हर इंसान को इतनी शांति और स्पष्टता के साथ संभालते हैं. जिस तरह आपको इस विषय की समझ है और जिस सहजता से आप कहानी को जीवंत बना देते हैं, वह बेहद खास है. मुझे आपका हर किसी के साथ सम्मान और गरिमा के साथ काम करने का तरीका बहुत पसंद है. आपको और ताकत मिले ताकि आप हमारे देश की सबसे महान कहानी को पूरी दुनिया तक पॉजिटिव एनर्जी और उत्साह के साथ पहुंचा सकें.
फैंस का एक्साइटमेंट
रणबीर कपूर के भगवान राम वाले लुक की पहली झलक सामने आने के बाद से ही फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है. दर्शक उनके ट्रांसफॉर्मेशन और इस आइकॉनिक किरदार में उनके दमदार अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब फैंस को फिल्म के बाकी किरदारों की झलक और इसके मोस्ट अवेटेड टीज़र का बेसब्री से इंतजार है. दुनिया के सबसे चर्चित महाकाव्यों में से एक रामायण से प्रेरित नितेश तिवारी की रामायणम् बड़े पैमाने पर इसकी भव्यता और भावनाओं को पर्दे पर उतारने जा रही है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं यश रावण के शक्तिशाली किरदार में दिखाई देंगे. सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: 'पेड्डी' के धमाकेदार गाना Hellallallo का प्रोमो हुआ रिलीज