विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2024

Priyanka Chopra Birthday Special : हर रोल में खुद को किया साबित, यूं ही नहीं ग्लोबल स्टार हैं 'देसी गर्ल'...

Priyanka Chopra Birthday News : इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. वह एक ग्लोबल स्टार हैं. इस मुकाम पर पहुंचना आसान नहीं था. इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन रही है

Priyanka Chopra Birthday Special : हर रोल में खुद को किया साबित, यूं ही नहीं ग्लोबल स्टार हैं 'देसी गर्ल'...
Priyanka Chopra Birthday Special : हर रोल में खुद को किया साबित, यूं ही नहीं ग्लोबल स्टार हैं 'देसी गर्ल'...

Priyanka Chopra Birthday : इंडस्ट्री में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. वह एक ग्लोबल स्टार हैं. इस मुकाम पर पहुंचना आसान नहीं था. इसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत और लगन रही है. 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया. आज वह सक्सेसफुल मॉडल, एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर, एंटरप्रेन्योर और मां हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस के लाइफ के बारे में बताते हैं. प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को उत्तर प्रदेश के बरेली में हुआ. उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता. मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद प्रियंका को अब्बास मस्तान की फिल्म 'हमराज' का ऑफर दिया गया, लेकिन बाद में यह फिल्म अमीषा पटेल की झोली में डाल दी गई.

जानिए कब शुरू की एक्टिंग

प्रियंका ने 2002 में साउथ सुपरस्टार विजय दलपति तमिल फिल्म 'थमिजहन' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया. साल 2003 में बॉलीवुड में एंट्री ली. वो सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' में दिखीं. इसके बाद अक्षय कुमार और लारा दत्ता स्टारर हिट फिल्म 'अंदाज' में नजर आईं. इस मूवी के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यूटेंट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

इन हिंदी फिल्मों में किया काम

साल 2004 में प्रियंका चोपड़ा ने 'प्लान', 'किस्मत' और 'असंभव' और 'मुझसे शादी करोगी' जैसी फिल्मों में काम किया. साल 2005 में अक्षय कुमार और करीना कपूर की 'ऐतराज' में नेगेटिव रोल निभाकर प्रियंका ने अलग पहचान बनाई. इसके लिए उन्हें 'बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

बेस्ट एक्ट्रेस का मिला अवार्ड

इसके बाद उनकी कई फिल्मों को पसंद किया गया. जिनमें 'सलाम-ए-इश्क', 'बिग ब्रदर', 'द्रोणा', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'लव स्टोरी 2050' में देखा गया. लेकिन उनकी फिल्म 'फैशन' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. मधुर भंडारकर की इस फिल्म में प्रियंका ने मेघना का रोल निभाया, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट एक्ट्रेस) मिला.

सुपरहिट हुई कई फिल्में

प्रियंका की हिट फिल्मों में 'डॉन 2', 'बर्फी', 'अग्निपथ', 'तेरी मेरी कहानी', 'जंजीर', 'कृष 3', 'बाजीराव-मस्तानी', 'गुंडे', 'मेरी कॉम', 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं. इन फिल्मों में प्रियंका के निभाए किरदारों ने उन्हें एक अलग मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया.

एक्टिंग के साथ ये भी हुनर

एक्टिंग से अलग भी उन्होंने खुद को साबित किया. उन्होंने विदेशी म्यूजिक कंपनी सीएए (क्रिएटिव आर्टिस्ट एजेंसी) के साथ बतौर सिंगर काम किया. प्रियंका ने हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनानी शुरू की.

| पति निक जोनस ने प्रियंका को किया बर्थडे विश

| पति निक जोनस ने प्रियंका को किया बर्थडे विश

विदेशों में भी चला जादू

वह अमेरिकन थ्रिलर सीरीज 'क्वांटिको' में एलेक्स पैरिश के रोल में नजर आईं. वह 'बेवॉच', 'इज नॉट इट रोमांटिक', 'द व्हाइट टाइगर' और 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' में जैसी हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहीं. वह 2023 में रिलीज हुई सीरीज 'सिटाडेल' में एक्शन अवतार में नजर आई.

6 साल पहले की शादी

2018 में उन्होंने जीवन की नई पारी शुरू की. निक जोनास से उदयपुर में शाही शादी की. तब भी लोगों ने दोनों के बीच उम्र के फासले पर सवाल उठाए लेकिन प्रियंका चुप रहीं. साल दर साल दोनों के बीच की बॉन्डिंग ने सारे दावों को ध्वस्त कर दिया है.

ये भी पढ़ें : 

क्यों चुनाव हारे पवन सिंह? खेसारी लाल ने बताई असली वजह

देसी गर्ल की विदेशी लाइफस्टाइल

विदेशी परिवार में अब देसी गर्ल बिलकुल रम गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव एक्टर अपने पति, सास- ससुर और परिजनों संग घूमने फिरने निकलती हैं. अब वो एक बेटी की मां भी हैं. जिसे उन्होंने प्यारा सा नाम दिया है मैरी मालती. मालती 2 साल की हैं और प्रियंका उनसे जुड़े किस्से कहानियां शेयर करती रहती हैं.

इस फिल्म में आएगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें : 

ये कब हुआ ! जब माधुरी दीक्षित ने तोड़ा दीपिका के पापा का दिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com