विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2023

शिवपुरी : 9 साल की मासूम को बहला कर मंदिर ले गया, फिर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

महिला अपनी बेटी को साथ लेकर तत्काल थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी.

शिवपुरी : 9 साल की मासूम को बहला कर मंदिर ले गया, फिर किया दुष्कर्म, केस दर्ज

जिले के  पोहरी थाना अंतर्गत  एक 9 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बच्ची की मां से मिली शिकायत के आधार पर पोस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार पोहरी कस्बे में रहने वाली पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसके पति छत्तीसगढ़ में रोजगार करने गए हुए हैं. वह अपनी दो बच्चियों  और अपने एक बेटे के साथ घर में अकेली रह रही थी. पास में एक पड़ोसी के घर मातम था, वहांकुछ देर के लिए गई थी. जब शाम को वापस लौटी तो उसकी 9 साल की बेटी ने अपनी मां को  रोते हुए बताया कि आज दोपहर हनुमान मंदिर के पीछे गांव का रहने वाला धनी नामदेव उसे जबरन पकड़ कर ले गया जहां उसके साथ गलत काम कर दिया.

महिला अपनी बेटी को साथ लेकर तत्काल थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर से आरोपी धनी नामदेव के खिलाफ पास्को एक्ट धारा 376क धारा 376ख,  506 तथा  धारा 511 भारतीय दंड विधान के अनुसार मामला पंजीबद्ध कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. 
 

थाना प्रभारी पौहरी  ने बताया कि हमें पीड़ित युवती की मां के द्वारा शिकायत मिली. हम ने तत्काल कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेज दी है. इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com