विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2023

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंची कांग्रेस की 'आदिवासी स्वाभिमान यात्रा', भाजपा पर भड़के नेता

मणिपुर जैसी दिल दहलाने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसलिए आदिवासियों को यात्रा से कर रहे हैं एकजुट.

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंची कांग्रेस की 'आदिवासी स्वाभिमान यात्रा', भाजपा पर भड़के नेता

युवा कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमान यात्रा छिंदवाड़ा पहुंची. यह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ भी है. यात्रा का नेतृत्व कर रहे मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया का गुरुवार को छिंदवाड़ा दौरा हुआ. युवक कांग्रेस की आदिवासी स्वाभिमा यात्रा का आरंभ 19 जुलाई को सीधी जिले से हुआ था. ये यात्रा मध्य प्रदेश की 36 आदिवासी आरक्षित विधानसभा सीट यानी 18 जिलों से होकर गुजरेगी और 7 अगस्त को झाबुआ में जाकर पूर्ण होगी.

प्रदेश अध्यक्ष भूरिया ने बीजेपी पर किया हमला: मणिपुर जैसी दिल दहलाने वाली घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसलिए आदिवासियों को यात्रा से कर रहे हैं एकजुट.

छिंदवाड़ा दौरे पर आए प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भाजपा सरकार को खूब घेरा और आदिवासियों के लिए भाजपा को गैर संवेदनशील बताया. उन्होंने एमपी में हुए पेशाब कांड और आदिवासियों के साथ हुई घटनाओं को लेकर शिवराज सरकार को जिम्मेदार बताया. मणिपुर में हुए आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ अमानवीय घटना पर भाजपा का रुख नरम होने पर भाजपा को आदिवासियों को न्याय दिलाने में विफल बताया.

vdtmr6b8


 बीजेपी शासित राज्यों में आए दिन आदिवासियों के साथ दिल दहला देने वाली घटनाएं हो रही हैं. मध्यप्रदेश में तो आए दिन आदिवासियों पर अत्याचार की खबरे लगातार सामने आ रही है. प्रदेश में आदिवासी वर्ग को अन्याय और अत्याचार से बचाने के लिए स्वाभिमान यात्रा निकाली जा रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com