विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2024

Naxalites Encounter: तेलंगाना के कोत्तागुड़म में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

Naxalites Encounter: छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कोत्तागुड़म जिले में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है.

Naxalites Encounter: तेलंगाना के कोत्तागुड़म में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर

Naxali Encounter News: छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना के कोत्तागुड़म ज़िले में नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर हुए हैं. जबकि दो जवानों को गोली लगी है. घायल जवानों का इलाज  किया जा रहा है. 

सूचना पर निकले थे जवान 

छत्तीसगढ़ के साथ ही अब पड़ोसी राज्य  के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. गुरुवार को तेलंगाना के कोत्तागुडम जिले में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना  जवानों की टीम निकली थी. गुंडाला क्षेत्र में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के बाद जवानों ने जब इलाके की  सर्चिंग की तो 6 नक्सलियों  शव बरामद हुए हैं. 

ये भी पढ़ें Teachers' Day 2024: छत्तीसगढ़ में आज 52 शिक्षकों को मिलेगा राज्यपाल सम्मान, 3 टीचर्स को खास अवॉर्ड

हथियार बरामद 

मुठभेड़ के बाद आसपास के इलाके की सर्चिंग चल रही है. जवानों ने अब तक आटोमैटिक हथियार समेत भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को बरामद  किया है. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के कारण नक्सली अपना सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे हैं. वे पड़ोसी जिलों और राज्यों की ओर रूख कर रहे हैं. तेलंगाना के कोत्तागुडम में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने ये कार्रवाई की है. 

ये भी पढ़ें Naxal Encounter: SZC मेंबर का 25 लाख का इनामी नक्सली रणधीर भी ढेर, बीजापुर के सीमावर्ती इलाके मारे गए थे 9 माओवादी

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com