विज्ञापन

राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को फिर बनाया प्रत्याशी, BJP से लक्ष्मी वर्मा

phoolo devi netam vs Laxmi verma Rajya Sabha Election 2026 Chhattisgarh: राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने मौजूदा सांसद फूलो देवी नेताम को प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को मैदान में उतारा है. विधानसभा के संख्या बल को देखते हुए दोनों दलों के खाते में एक-एक सीट जाना लगभग तय माना जा रहा है. 

राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने फूलो देवी नेताम को फिर बनाया प्रत्याशी, BJP से लक्ष्मी वर्मा

rajya sabha election 2026 chhattisgarh: राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़ में बुधवार शाम कांग्रेस ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया. पार्टी ने छत्तीसगढ़ से वर्तमान राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम पर फिर से भरोसा जताया है. उधर, भाजपा पहले ही लक्ष्मी वर्मा को मैदान में उतार चुकी है.

5 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है. विधानसभा के संख्या बल के अनुसार एक-एक सीट दोनों दलों के खाते में जा सकती है. ऐसे में लक्ष्मी वर्मा का पहली बार और फूलो देवी नेताम का दोबारा राज्यसभा पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है.

rajya sabha election 2026 chhattisgarh: राज्यसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम

राज्यसभा चुनाव 2026 के तहत छत्तीसगढ़ की दो सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च तय की गई है. नामांकन प्रक्रिया 5 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में पूरी की जाएगी. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है. इन्हीं दो सीटों के लिए चुनाव हो रहा है.  

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- Laxmi Verma Rajya Sabha Chunav: लक्ष्मी वर्मा पार्षद से चुनाव 2026 प्रत्‍याशी तक, BJP ने छत्तीसगढ़ से क्‍यों लगाया दांव?

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार

  • 5 मार्च 2026 तक नामांकन
  • 16 मार्च 2026 को मतदान
  • इसके बाद मतगणना 

क्या बदल सकते हैं सियासी समीकरण?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि यदि कांग्रेस किसी बाहरी प्रत्याशी को उतारती, तो भाजपा नवीन मारकंडे को भी प्रत्याशी बना सकती थी. बताया जा रहा है कि भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा के साथ-साथ नवीन मारकंडे के नाम से भी नामांकन फॉर्म खरीदा है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं. राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए सभी विधायक मतदान करेंगे. भारतीय जनता पार्टी के 54 विधायक, इंडियन नेशनल कांग्रेस के 35 विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का 1 विधायक है. 

संख्या बल को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एक सीट भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय है. हालांकि, वरीयता आधारित मतदान प्रणाली में रणनीतिक वोटिंग की संभावना से सियासी समीकरण बदल सकते हैं. 

राज्यसभा चुनाव 2026 छत्तीसगढ़: BJP का मास्टरस्ट्रोक या सियासी दांव? लक्ष्मी वर्मा मैदान में, कांग्रेस सस्पेंस में

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close