विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2026

रेत माफियाओं ने खेली खून की होली, युवक की पीट-पीटकर हत्या

पसौरी गांव निवासी संतोष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 मार्च की सुबह करीब 6 बजे सोनू चक्रधारी ट्रैक्टर लेकर डूमरघाट स्थित बरने नदी से रेत लेने गया था. उसके साथ सूरज, गोलू, भारत, महेश, निखिल और रामनाथ मजदूरी के लिए मौजूद थे. परिजनों का कहना है कि रेत प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए ली जा रही थी. सुबह करीब 8 बजे दरसिला चौकी, थाना जैतपुर जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) से दो पुलिसकर्मी और एक सिविल व्यक्ति बोलेरो वाहन से मौके पर पहुंचे और रेत परिवहन को लेकर पूछताछ करने लगे. 

रेत माफियाओं ने खेली खून की होली, युवक की पीट-पीटकर हत्या

Illegal Mining news: मध्य प्रदेश–छत्तीसगढ़ (Madhya Pradesh Chhattisgarh) सीमा पर बहने वाली बरने नदी में अवैध रेत खनन को लेकर एक युवक की कथित पिटाई से मौत का मामला सामने आया है. घटना एमसीबी जिले के केल्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम पसौरी की है, जहां मंगलवार रेत परिवहन करने गए युवक सोनू चक्रधारी की मौत हो गई. इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस के दो जवानों सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. 

जानकारी के मुताबिक,  पसौरी गांव निवासी संतोष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 मार्च की सुबह करीब 6 बजे सोनू चक्रधारी ट्रैक्टर लेकर डूमरघाट स्थित बरने नदी से रेत लेने गया था. उसके साथ सूरज, गोलू, भारत, महेश, निखिल और रामनाथ मजदूरी के लिए मौजूद थे. परिजनों का कहना है कि रेत प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए ली जा रही थी. सुबह करीब 8 बजे दरसिला चौकी, थाना जैतपुर जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) से दो पुलिसकर्मी और एक सिविल व्यक्ति बोलेरो वाहन से मौके पर पहुंचे और रेत परिवहन को लेकर पूछताछ करने लगे. 

ट्रैक्टर पर चढ़कर की मारपीट

आरोप है कि इस दौरान विवाद बढ़ा और एक पुलिसकर्मी ने ट्रैक्टर पर चढ़कर मारपीट की. शिकायत में यह भी कहा गया है कि 20 हजार रुपये की मांग की गई. कुछ देर बाद जब ट्रैक्टर गांव की ओर लौट रहा था, तब पीछे से पहुंचे लोगों ने बेलचे से सोनू के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. ग्रामीणों ने उसे तत्काल केल्हारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना मिलते ही एसपी रत्ना सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.  

यह भी पढ़ें- दुबई से इंदौर लौटे दो पूर्व विधायक, चार दिन बाद मिली राहत; इजराइल-ईरान तनाव के बीच UAE में फंसे थे कई यात्री

केल्हारी पुलिस ने दरसिला चौकी के नितिन शुक्ला, राजू प्रजापति और मधु जायसवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग बरने नदी क्षेत्र में जमा हो गए. बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश पुलिस की एक गाड़ी नदी किनारे फंसी मिली, जिसे केल्हारी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. ग्रामीणों ने पारदर्शी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और उच्च स्तरीय जांच की मांग की. सीमा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं.

यह भी पढ़ें- होली से पहले जागा खाद्य विभाग! मिठाई, दूध और नमकीन के 19 सैंपल लिए, 4 दुकानों को नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com