विज्ञापन
3 years ago

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक कमलापत आर्य बीजेपी में हुए शामिल, वीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता दिलवाई. उन्हें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई. इस दौरान बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे. कमलापत आर्य, बीजेपी नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ बीजेपी कार्यालय पहुंचे थे. बता दें कि कमलापत आर्य इससे पहले भी बीजेपी में रहे हैं. वे 25 साल बीजेपी में रहने के बाद कांग्रेस में शामिल हुए थे.

छत्तीसगढ़ में कवर्धा के रामजानकी मंदिर में भगवान श्रीराम, सीता माता, लक्ष्मण व हनुमान जी को अलग-अलग रंग के शाल ओढ़ाए गए हैं. वहीं पेंड्रा में कोहरा छाया हुआ है, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास है. छत्तीसगढ़ के मौसम में गुरुवार से फिर बदलाव होगा. सरगुजा संभाग और उसके आस-पास के जिलों में 5-6 को कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है. कोरिया और उसके आस-पास के इलाके में हल्की बूंदाबांदी होगी. मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीन और उससे लगे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है. मौसम साफ होने के बाद हवा की दिशा बदलेगी.

छत्तीसगढ़ की सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev sai) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. उन्होंने राज्य के 89 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इनमें से 88 आईएएस एक आईपीएस मयंक श्रीवास्तव का नाम शामिल है. मुख्यमंत्री ने आईपीएस मयंक श्रीवास्तव को आयुक्त-सह-संचालक जनसंपर्क बनाया गया है.

यह भी पढ़ें : विष्णु सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, एक साथ 88 IAS अफसरों का तबादला, जानिए- किसे कहां भेजा गया

पूरी स्टोरी पढ़ें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com