CG New Exise Policy: नई आबकारी नीति लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में इस बार होली पर शराब की दुकानें पूर्व संध्या पर बंद नहीं होंगी. नई नीति के तहत तय 7 ड्राई डे में से 3 ड्राई डे कम किए गए हैं, इससे अब होली पर भी शराब की दुकानों पर धड़ल्ले से शराब बिकेंगी. नई आबकारी पॉलिसी में बदलाव से शराब पीने के शौंकीनों के जहां अच्छे दिन आ गए हैं, लेकिन इस फैसले पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर नाखुशी जताई है.
ये भी पढ़ें-अधजली हालत में 3 किमी पैदल चलकर थाने पहुंची पत्नी, दो बार बाल-बाल बची पीड़िता को पति ने इस बार जिंदा जलाया
नए बदलाव पर पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने जताई नाखुशी
छत्तीसगढ़ की नई आबकारी नीति में ड्राई डे को लेकर हुए नए बदलाव पर पूर्व छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने एतराज जताया है. उन्होंने नई आबकारी नीति में ड्राई डे की लिस्ट से होली के त्योहार को बाहर करने के फैसले पर एतराज जताते हुए आरोप लगाया है कि होली जैसे पवित्र त्योहार पर शराब की दुकानेें खोलना दर्शाता है कि सरकार को केवल राजस्व से मतलब है.
नई आबकारी नीति में होली के दिन ड्राई डे को समाप्त किया गया
गौरतलब है इससे पहले होली त्योहार के दिन ड्राई डे घोषित था, लेकिन नई नीति में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है. नई पॉलिसी के तहत तय सात ड्राई डे में से तीन दिन कम किए गए हैं. इनमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस शामिल हैं. यानी अब होली पर प्रदेश वासी ठंडई के साथ-साथ दिल खोलकर शराब का सेवन बेरोक-टोक कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें- MP 10th Board Paper Leak: MP में शिक्षिका का कारनामा, WhatsApp स्टेटस पर शेयर कर दिया 10वीं बोर्ड परीक्षा का पेपर
नई नीति से होली की पूर्व संध्या अवैध शराब बिक्री पर होगा नियंत्रण
उल्लेखनीय है नई पॉलिसी के तहत पूर्व निर्धारित 7 ड्राई डे में से 3 ड्राई डे को खत्म किया गया है. अभी तक छत्तीसगढ़ में होली समेत सभी तीनों दिनों पर शराब दुकानों पर शराब की बिक्री नहीं होती थी, लेकिन धड़ल्ले से इसकी बिक्री होगी. यानी नई आबकारी नीति लागू होने के बाद पूर्व संध्या शराब की बिक्री की बाढ़ नहीं होगी. वहीं, अवैध शराब की बिक्री पर भी नियंत्रण हो सकेगी.
ये भी पढ़ें-डूब रहे छोटे भाई को बचाने कूएं में कूद पड़ा बड़ा भाई, डूबने से दोनों सगे भाईयों एक साथ हुई दर्दनाक मौत!