विज्ञापन

कान्हा टाइगर रिजर्व में कमजोर हालत में मिला बाघ, प्रबंधन पर उठे सवाल, क्वारंटाइन सेंटर में चल रहा इलाज

इस घटना के बाद पार्क प्रबंधन की गश्ती और लापरवाही पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. बीते कुछ महीनों में कान्हा टाइगर रिजर्व में कई बाघों और तेंदुओं की मौतें हो चुकी हैं, फिर भी प्रबंधन की ढिलाई जारी है.

कान्हा टाइगर रिजर्व में कमजोर हालत में मिला बाघ, प्रबंधन पर उठे सवाल, क्वारंटाइन सेंटर में चल रहा इलाज
kanha tiger reserve mandla weak tiger cub rescued mukki range .

मंडला: कान्हा टाइगर रिजर्व की मुक्की रेंज में गश्त के दौरान वन अमले को एक बाघ का शावक अकेला और बेहद कमजोर अवस्था में मिला. पार्क प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने शावक को सुरक्षित रेस्क्यू किया. वन्यजीव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संदीप अग्रवाल ने उसका प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें शावक अत्यधिक कमजोर पाया गया.

प्रारंभिक तौर पर पर्याप्त आहार या शिकार न मिल पाने के कारण कमजोरी की आशंका जताई जा रही है. शावक को मुक्की स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कर चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है. वन विभाग लगातार शावक की सेहत पर नजर बनाए हुए है और सुधार के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

पार्क प्रबंधन की कार्यशैली पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पार्क प्रबंधन की गश्ती और लापरवाही पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं. बीते कुछ महीनों में कान्हा टाइगर रिजर्व में कई बाघों और तेंदुओं की मौतें हो चुकी हैं, फिर भी प्रबंधन की ढिलाई जारी है.

नेपाल बाढ़: विदिशा के डॉक्‍टर की बेटी स्वाती और NGDC के जीएम की बहन डॉ. मीना लापता, परिवार परेशान

वन्‍यजीव संगठनों का कहना है क‍ि कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने प्रेस रिलीज जारी कर औपचारिकता तो पूरी कर दी, लेकिन कोई आधिकारिक फोटो या वीडियो जारी नहीं किया. न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी मीडिया के सामने बयान देने आया. यह प्रबंधन की मंशा पर सवाल उठाता है.

नेपाल की बाढ़ में भोपाल के एक ही परिवार के 29 लोग लापता, 'बचने के लिए पहाड़ पर जा रहे...' कॉल पर कहा था

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close