विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2024

Bank Fraud : पड़ोसियों को मीठी बातों में फंसाया, फिर लाखों लेकर फुर्र हुए मां-बेटे

Bank Fraud : पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने गांव के लोगों को ऐसी वारदातों से सतर्क रहने की सलाह दी है.

Bank Fraud : पड़ोसियों को मीठी बातों में फंसाया, फिर लाखों लेकर फुर्र हुए मां-बेटे
Bank Fraud : पड़ोसियों को मीठी बातों में फंसाया, फिर लाखों लेकर फुर्र हुए मां-बेटे

Chhattisgarh Samachar : छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले के नारायणपुर क्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया है. यहां एक मां-बेटे ने मिलकर कई महिलाओं से पैसे ठग लिए. इन दोनों ने शादी और नया घर बनाने का झांसा दिया. इस बहाने उन्होंने 13 लाख से ज्यादा रुपये ठगे. मामले का खुलासा होने के बाद गांव की महिला ने 23 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि वह खेती और मजदूरी का काम करती है. साल 2022 में उसकी जान पहचान की एक औरत सुलोचनी सोनी और उसके बेटे विनोद सोनी ने उससे मिलने आए. उन्होंने महिला से कहा कि वे उसकी शादी कराएंगे और नया घर भी बनवाएंगे. इस बहाने उन्होंने चेतन बैंक का लोन फॉर्म भरवाया और फिंगरप्रिंट लेकर 60,000 रुपये ठग लिए.

इसी तरह उन्होंने 16 और महिलाओं से भी धोखे से लोन लिया. इन महिलाओं के नाम पर अलग-अलग बैंकों जैसे प्रगति बैंक, सूर्योदय बैंक, वेलस्टर बैंक, फिजन बैंक, और बंधन बैंक से लोन लिया गया. कुल मिलाकर, इनसे 13 लाख 14 हजार रुपये ठगे गए.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की. ठगी का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी सुलोचनी और विनोद गांव से भाग गए थे. पुलिस उन्हें खोजने में लगी थी. इस बीच पुलिस को खबर मिली कि ये दोनों अपने गांव लौट आए हैं. जिसके बाद पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से गांव में जाकर दोनों को हिरासत में लिया.

ये भी पढ़ें : 

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर करोड़ों की ठगी ! पैसा लेकर नौ-दो ग्यारह हुई कंपनी

पुलिस ने भेजा जेल 

पूछताछ में मां-बेटे ने ठगी की बात कबूली. उन्होंने बताया कि इस ठगी में दो और लोग भी शामिल थे. ठगी का सारा पैसा खर्च कर दिया गया है. पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने गांव के लोगों को ऐसी वारदातों से सतर्क रहने की सलाह दी है.

पढ़ने के लिए क्लिक करें : 

Cyber Fraud : ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट कर महिला से कैसे हुई 38 लाख रुपए की ठगी ? 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com