विज्ञापन

Kunkuri Nikay Election Results 2025: 'विष्णु देव' के क्षेत्र में काम आया कांग्रेस का 'विनय'! CM की सीट में यहां चला 'पंजा'

Kunkuri Nikay Election Results 2025: कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांटे की टक्कर थी. बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने यहां जमकर चुनाव प्रचार किया था. लेकिन सीएम साय के क्षेत्र में यहां से कांग्रेस ने बाजी मारकर सभी को चौंका दिया है.

Kunkuri Nikay Election Results 2025: 'विष्णु देव' के क्षेत्र में काम आया कांग्रेस का 'विनय'! CM की सीट में यहां चला 'पंजा'

Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में महापौर, पार्षद और नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव की काउंटिंग चल रही है. कई जगहों के रूझान आ रहे हैं तो कुछ जगहों से परिणाम भी स्पष्ट हो गए हैं. धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जहां BJP ने कब्जा कर लिया है. वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है. इन सबके बीच जो कांग्रेस के लिए बड़ी खबर आ रही है वह यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी (Congress Candidate) विनय शील (Vinay Sheel) ने जीत दर्ज कर कुनकुरी नगर पंचायत (Kunkuri Nagar Panchayat) में कांग्रेस का दबदबा बरकरार रखा. यह जीत कांग्रेस के लिए इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि यह क्षेत्र मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गढ़ है.

कांग्रेस ने किसको हराया?

कुनकुरी नगर पालिका में कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने BJP प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है. कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विधायक हैं. कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने सुदबल राम यादव को 81 वोटों से हराया है. BJP-कांग्रेस दोनों पार्टियों में से कुल 15 वार्डों में 08 पर BJP और 07 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है. दूसरी बार रिकाउंटिंग कराई गई थी लेकिन उसमें भी हुई कांग्रेस ने विनय की जीत हुई.

कौन हैं विनयशील?

विनय शील प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अहम राजनीति सलाहकार रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली में अन्ना हजारे के साथ किसान आंदोलन से जुड़कर काम किया है. वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो  पदयात्रा में शामिल रहते हुए पदयात्रा कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Nikay Chunav Results 2025 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के सभी 10 नगर निगम में बीजेपी आगे, कांग्रेस को झटका

यह भी पढ़ें : WPL 2025: आज से मैदान में दहाड़ेंगी 'शेरनियां', पहले मुकाबले GG Vs RCB का रोमांच! MP की पूजा लीग से बाहर

यह भी पढ़ें : OBC Reservation in MP: 27% OBC आरक्षण के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, कांग्रेस ने किया पलटवार

यह भी पढ़ें : Drugs in Danpeti: विश्व प्रसिद्ध सांवरिया सेठ जी मंदिर के 'खजाने' से निकली 58 Kg अफीम, NCB ने लिया एक्शन

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close