
Chhattisgarh Nikay Result: विधानसभा और लोकसभा के बाद अब छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में भी भाजपा ने बड़ी सफलता हासिल की है. प्रदेश के 10 नगर निगमों में चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप करने के साथ ही कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है, जबकि इससे पहले इन 10 में से 9 पर कांग्रेस का कब्जा था. वहीं. नगर पालिका की बात करें, तो 49 नगर पालिकाओं में से भाजपा ने 35 पर कब्जा जमा लिया है, जबकि मात्र 8 नगर पालिकाओं में कांग्रेस को जीत मिली है. इसके अलावा बोदरी की एक सीट पर आप के विजय वर्मा ने बाजी मार ली है, जबकि, अहिवारा, सक्ती, पेंड्रा, अकलतरा और सिमगा समेत पांच नगर पालिकाओं में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है.
इसके अलावा नगर पंचायत की बात करें, तो यहां जमकर कमल खिला है. प्रदेश के जिन 114 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए थे. इनमें से 81 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि यहां भी कांग्रेस मात्र 22 सीटों पर सिमट कर रह गई है. एक नगर पंचायत पर बसपा ने जीत हासिल की है. वहीं, नगर पंचायतों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमा लिया है.
छत्तीसगढ़ नगर पालिका चुनाव परिणाम 2025 | ||||||
नगर पालिका | बीजेपी | कांग्रेस | अन्य | |||
गोबरा-नवापारा | ओमकुमारी संजय साहू (जीत) | स्वर्णजीत कौर (हार) | ||||
तिल्दा-नेवरा | चंद्रकला वर्मा (जीत) | लक्ष्मी नारायण वर्मा (हार) | ||||
आरंग | डॉ. संदीप जैन (जीत) | मंगलमूर्ति अग्रवाल (हार) | ||||
मंदिर हसौद | संदीप जोशी (हार) | गोपाल चुतुर्वेदी नकटा (जीत) | ||||
अभनपुर | शिवनारायण बघेल (हार) | उत्रसेन अहिवारे (जीत) | ||||
महासमुंद | डॉ. विमल चोपड़ा (हार) | निखिल कांत साहू कांग्रेस (जीत) | ||||
बागबाहरा | शंकर तांडी (हार) | खिलेश्वरी बघेल (जीत) | ||||
सरायपाली | सरस्वती चंद्र कुमार पटेल (जीत) | वृंदा सुरेश भोई (हार) | ||||
बलौदाबाजार | अशोक जैन (जीत) | सुरेंद्र जायसवाल (हार) | ||||
सिमगा | शिवधारी देवांगन (जीत) | ललित देवांगन (हार) | ||||
गरियाबंद | रिखीराम यादव (जीत) | गेंदलाल सिन्हा (हार) | ||||
अहिवारा | नटवर ताम्रकार (जीत) | भुवन साहू (हार) | ||||
कुम्हारी | मीना वर्मा (जीत) | रामप्यारी धनेश पटेल (हार) | ||||
अमलेश्वर | दयानंद सोनकर (जीत) | मोनू साहू (हार) | ||||
बालोद | प्रतिमा चौधरी (जीत) | पद्मिनी साहू (हार) | ||||
दल्लीराजहरा | तोरण लाल साहू (जीत) | रवि जायसवाल (हार) | ||||
बेमेतरा | विजय सिन्हा (जीत) | सुमन गोस्वामी (हार) | ||||
डोंगरगढ़ | रमन डोंगरे (जीत) | नलीनी सिंह मेश्राम (हार) | ||||
पंडरिया | मंजूला देवी कुर्रे (जीत) | राजीव सुजीत गायकवाड (हार) | ||||
तखतपुर | वंदना बाला सिंह (हार) | रविंद्र कौर मक्कड़ (जीते) | ||||
रतनपुर | लवकुश कश्यप (जीते) | शीतल जायसवाल (हार) | ||||
बोदरी | देव कुमारी पांडे (हार) | विमला सुनील साहू (हार) | आप (जीत) | |||
पेण्ड्रा | रितेश फरमानिया (हार) | पंकज तिवारी (हार) | निर्दलीय (जीत) | |||
गौरेला | मुकेश दुबे (जीत) | अशोक शर्मा (हार) | ||||
मुंगेली | शैलेश पाठक (हार) | रोहित शुक्ला (जीत) | ||||
लोरमी | सुजीत वर्मा (जीत) | अनिल दास (हार) | ||||
चांपा | प्रदीप नामदेव बीजेपी (जीत) | राजेश अग्रवाल (हार) | ||||
अकलतरा | शांति भारते (हार) | ज्योति जोशी (हार) | निर्दलीय (जीत) | |||
सक्ति | चिराग अग्रवाल (हार) | रीना गोवाडीन (हार) | निर्दलीय (जीते) | |||
दीपका | राजेंद्र सिंह राजपूत (जीत) | विशाल शुक्ला (हार) | ||||
कटघोरा | आत्मा राम पटेल (हार) | राज जायसवाल (जीते) | ||||
बांकीमोंगरा | सोनी कुमारी झा (जीते) | माया अग्रवाल (हार) | ||||
जांजगीर नैला | चित्रलेखा गढेवाल (जीत) | गंगोत्री संतोष गढेवाल (हार) | ||||
खरसिया | कमल गर्ग बीजेपी (जीत) | रमेश कुमार अग्रवाल (हार) | ||||
बलरामपुर | लोधी राम एक्का (जीते) | कृपाशंकर (हार) | ||||
रामानुजगंज | रमन अग्रवाल (जीते) | प्रतीक सिंह (हार) | ||||
सूरजपुर | देवंती साहू (हार) | कुसुमलता राजवाड़े (जीत) | ||||
जशपुर नगर | अरविंद भगत (जीते) | हीरूराम निकुंज (हार) | ||||
मनेन्द्रगढ़ | प्रतिमा यादव (जीत) | प्रभा पटेल (हार) | ||||
कोंडागांव | नरपति पटेल (जीत) | नरेंद्र देवांगन (हार) | ||||
नारायणपुर | इंद्र प्रसाद बघेल (जीत) | सुनिता मांझी (हार) | ||||
कांकेर | अरुण कौशिक (जीत) | जितेंद्र सिंह ठाकुर (हार) | ||||
किरंदुल | रूबी शैलेंद्र सिंह (जीत) | पूजा साव (हार) | ||||
बड़े बचेली | राजू जायसवाल (जीत) | |||||
दंतेवाड़ा | पायल गुप्ता (जीत) | सुमित्रा शोरी (हार) | ||||
बीजापुर | गीता सोम पुजारी (जीत) | सुनिता हेमला (हार) | ||||
सुकमा | हुंगा मड़कामी (जीत) | कन्या दुग्गे (हार) |
ऐतिहासिक जीत के बाद कांकेर में जश्न
कांकेर नगर पालिका सीट से भाजपा के अरुण कौशिक ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. दरअसल, लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ रही इस नगर पालिका में आजादी के बाद पहली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर जीत मिलने के बाद भाजपा ने निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के साथ विजय जुलूस निकाला. इस दौरान कांकेर विधायक आसाराम नेताम का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इसमें विधायक कार्यकर्ताओं के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं.