विज्ञापन
5 minutes ago

Nikay Chunav Results 2025 LIVE Updates: छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव (Chhattisgarh Nagar Nikay Chunav) के परिणाम सामने लगभग आ चुके हैं. 11 फरवरी को हुए मतदान के नतीजे आज 15 फरवरी 2025 को आने वाले हैं. राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के नतीजों में बीजेपी बड़ी बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है. महापौर के सभी 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली है. बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में 72.33 प्रतिशत वोट डाले गए थे. इनमें से पुरुष 73.26 और महिलाएं 71.75 प्रतिशत हैं. यानी, पुरुषों ने महिलाओं से करीब डेढ़ प्रतिशत ज्यादा मतदान किया. जबकि, महिला मतदाता 29 जिलों में पुरुषों से ज्यादा हैं. यहां आपको चुनाव परिणाम के पल-पल के अपडेट सबसे पहले मिलेंगे.

ये भी पढ़ें :- Raipur Nagar Nigam Result : ढोल की धुन में जब झूमने लगीं BJP की मेयर प्रत्याशी, तो देखती रह गई कांग्रेस

ये भी पढ़ें :- Bilaspur Nikay Chunav Results 2025: हाईकोर्ट में मिली थी चुनौती! अब BJP की 'पूजा' को वोटर्स ने लगाया 'तिलक'

ये भी पढ़ें :- CG Nikay Chunav Result: भाजपा ने मेयर के लिए चाय वाले पर लगाया था दांव, अब रिजल्ट ने चौंकाया

Here are the LIVE Updates of Chhattisgarh Nikay Chunav Results 2025

Raipur Nikay Result LIVE: रायपुर नगर पंचायतों में BJP की बंपर जीत

रायपुर नगर पंचायतों में BJP की बंपर जीत हुई है. यहां से मैडम मेयर मीनल के पक्ष में वोट पड़े हैं. इस जीत के बाद उनका गुलाबों के हार से स्वागत हुआ.

Jashpur Nagar Nikay Final Results LIVE: जशपुर नगरीय निकाय चुनाव का फाइनल परिणाम आया सामने

जशपुर नगरीय निकाय चुनाव के अंतिम परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां देखें पूरी जानकारी...

नगर पालिका जशपुर, अध्यक्ष-अरविंद भगत (भाजपा)

भाजपा महिला पार्षद - 6

भाजपा पुरुष  पार्षद- 13

निर्दलीय महिला पार्षद- 1

टोटल महिला पार्षद- 7

टोटल पुरुष पार्षद- 13

नगर पंचायत बगीचा, अध्यक्ष-प्रभात सेदाम (भाजपा)

भाजपा महिला पार्षद - 2

भाजपा पुरुष पार्षद- 6

कांग्रेस महिला पार्षद- 2

कांग्रेस पुरुष पार्षद - 1

निर्दलीय महिला पार्षद- 3

निर्दलीय पुरुष पार्षद -1

टोटल महिला पार्षद-7

टोटल पुरुष पार्षद- 8

नगर पंचायत कुनकुरी, अध्यक्ष-विनयशील गुप्ता (कांग्रेस)

भाजपा महिला पार्षद - 4

भाजपा पुरुष पार्षद- 4

कांग्रेस महिला पार्षद- 3

कांग्रेस पुरुष पार्षद - 4

टोटल महिला पार्षद- 7

टोटल पुरूष पार्षद- 8

नगर पंचायत पत्थलगांव, अध्यक्ष-संगीता सिंह (महिला भाजपा)

भाजपा महिला पार्षद - 4

भाजपा पुरुष पार्षद- 4

कांग्रेस महिला पार्षद- 1

कांग्रेस पुरुष पार्षद - 4

निर्दलिय पार्षद- 2

टोटल महिला पार्षद- 5

टोटल पुरूष पार्षद- 10

नगर पंचायत कोतबा, अध्यक्ष-हितेंद्र पैंकरा (कांग्रेस)

भाजपा महिला पार्षद - 2

भाजपा पुरुष पार्षद- 5

कांग्रेस महिला पार्षद- 5

कांग्रेस पुरुष पार्षद - 3

टोटल महिला पार्षद- 7

टोटल पुरूष पार्षद- 8

कुल पार्षदों की संख्या-80, जिले में कुल महिला पार्षदों की संख्या-33, जिले में कुल पुरुष पार्षदों की संख्या-47

Bilaspur Nikay Chunav Final Result LIVE: हाईकोर्ट में चुनौती के बाद भी BJP की पूजा ने दर्ज की जीत

छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगमों में BJP ने कब्जा कर लिया है. बिलासपुर नगर पालिका की बात करें, तो यहां से बीजेपी की पूजा विधानी चुनाव जीत गई हैं. पूजा ने 60 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद नायक को हरा दिया है. 

पूरी खबर पढ़ें- हाईकोर्ट में मिली थी चुनौती...

Nikay Chunav Results Live: निकाय चुनाव में पहली बार खुला 'AAP' का खाता

बिलासपुर नगर निगम में मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने जीत दर्ज कर ली है. पांच में से तीन नगर पालिका पर भाजपा जीती हैं. लेकिन, एक नगर पालिका पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं. वहीं एक पर AAP प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. 

पूरी खबर पढ़ें-छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में खुला 'AAP' का खाता...

CG Nikay Chunav Results LIVE: भूपेश बघेल ने सीएम साय पर साधा निशाना

नगर निगम के नतीजे सामने आने के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सीएम साय पर तंज कसा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है.

Nikay Chunav Results LIVE: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, कहा-निर्दलीय प्रत्याशियों की पार्टी में जगह नहीं

नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी कमल के निशान को नुकसान पहुंचाने के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा है. अगर वे चुनाव जीत भी गए, तो भी उन्हें पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा.

Chhattisgarh Nikay Chunav Results: विजय बघेल ने भाजपा को दी जीत की बधाई

दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर बधाई दी. उन्होंने ट्विट किया. 

Nikay Chunav Results Live: सूरजपुर में नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस कुसुमलता राजवाड़े 24 वोट से विजय

सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की कुसुमलता राजवाड़े ने 24 वोट के मामुली अंतर के साथ जीत हासिल की है.

यहां के 18 -वार्डों में स्थिति 

कांग्रेस – 6

भाजपा – 8

निर्दलीय – 4

नगर पंचायत प्रतापपुर-भाजपा, अध्यक्ष प्रत्याशी 318 मतों से मानती सिंह विजय 

15 - वार्डों में स्थिति 

भाजपा-8

कांग्रेस-7

नगर पंचायत विश्रामपुर-भाजपा, अध्यक्ष प्रत्याशी 882 मतों से निर्मला यादव विजय 

15 - वार्डों में स्थिति 

भाजपा-8

कांग्रेस-2

निर्दलीय-5

नगर पंचायत जरही-भाजपा, अध्यक्ष प्रत्याशी 252 मतों से पुरन राजवाड़े विजय 

 15 - वार्डों में स्थिति 

भाजपा-4

कांग्रेस-9

निर्दलीय-2

नगर पंचायत भटगांव-भाजपा, अध्यक्ष प्रत्याशी 876 मतों से परमेश्वरी राजवाड़े विजय 

15 - वार्डों में स्थिति 

भाजपा -  08

कांग्रेस   - 03

निर्दलीय - 04

Chhattisgarh Nagar Nigam Mayors Final List: नगर निगम में मेयर के लिए कौन कहां से जीता?

छत्तीसगढ़ के नगरी निकाय चुनाव में नगर निगमन में बीजेपी ने क्लीन श्विप किया है. सभी 10 नगर निगम में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जीत गए हैं.

रायपुर नगर निगम -भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 

बिलासपुर-बीजेपी की शानदार जीत... भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी ने कांग्रेस के प्रमोद नायक को हराया

दुर्ग नगर निगम-भाजपा प्रत्याशी अनीता बागमरे ने जीत हासिल करते हुए कांग्रेस की प्रेमलता साहू को हराया

कोरबा नगर निगम-भाजपा प्रत्याशी संजू देवी 52 हजार वोटो से जीत गई

राजनांदगांव नगर निगम-बीजेपी के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल त्रिवेदी को हराया 

अंबिकापुर नगर निगम-बीजेपी प्रत्याशी मंजूषा भगत ने कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की को 11 हजार 63 वोट से हराया

धमतरी नगर निगम-भाजपा प्रत्याशी रामू रोहरा देवगन जीते

रायगढ़ नगर निगम-भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया

चिरमिरी नगर निगम-बीजेपी के प्रत्याशी रामनरेश राय ने कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल को हराया

जगदलपुर नगर निगम-बीजेपी प्रत्याशी संजय पांडे ने कांग्रेस के प्रत्याशी मलकीत सिंह गेंदु को हराया

Bilaspur Nagar Nikay Election Final Results: बिलासपुर के सात निकायों में पांच पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

बिलासपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव 2025 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. नगर निगम बिलासपुर में भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है. साथ ही, जिले के अन्य चार निकायों में नगर पालिका परिषद रतनपुर, नगर पंचायत कोटा, नगर पंचायत मल्हार, नगर पंचायत बिल्हा में बीजेपी प्रत्याशियों ने अपना बहुमत हासिल कर अपने जीत का परचम लहराया है.

Raipur Election Results Live: सीएम साय निवास के बाहर जश्न का माहौल

नगर निगम के सभी 10 महापौर सीटों पर भाजपा की बढ़त को लेकर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. नगरी निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर जश्न मनाया जा रहा है. 

Jagdalpur Nagar Nigam Election Final Result: भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे बने महापौर

जगदलपुर नगर निगम के फाइनल परिणाम सामने आ चुके हैं. यहां से बीजेपी के संजय पांडे महापौर बने हैं. कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह को संजय ने 8762 वोटों से हरा दिया है. बता दें कि 48 वार्डों में से कुल 30 में बीजेपी 16 में कांग्रेस और दो में निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं.

Ambikapur Nagar Nigam Election Result: डिप्टी सीएम साव ने दी महापौर को जीत की बधाई

CM Vishnu Dev Sao: मुख्यमंत्री साय ने कहा-कई करोड़ के आने वाले हैं इन्वेस्टर्स

नगर निकाय चुनाव के नतीजों में फिलहाल महापौर में सभी 10 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करती नजर आ रही है. इसी बीच, सीएम साय ने कहा कि प्रदेश में कई हजार करोड़ के नए इन्वेस्टर्स आने वाले हैं. हमारी सबसे ज्यादा फोकस नए रोजगार पर है.

Raipur Nagar Nikay Elections: सीएम साय ने दी भाजपा की बढ़त की बधाई

नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा की बढ़त को लेकर प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अधिक से अधिक योजनाओं के तहत नए रोजगार देंगे.

Chirmiri Nagar Nikay Chunav Election Results: भाजपा के रामनरेश राय ने 5692 वोटों से दर्ज की जीत

चिरमिरी नगर निगम महापौर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी रामनरेश राय ने कांग्रेस के डॉ. विनय जायसवाल को 5692 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज कर ली है. इस चुनाव में रामनरेश राय को 18,891 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय जायसवाल को 13,199 वोट प्राप्त हुए.

Durg Nikay Results: दुर्ग नगर निगम से BJP की जीत

CG Nagriya Nikay Results: दुर्ग नगर निगम सेबीजेपी की प्रत्याशी अलका बाघमार को मिली जीत. 67,295 वोटों से जीत दर्ज की है.

Ambikapur Nagriya Nikay: अंबिकापुर नगर चुनाव में कांग्रेस की हार पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का बयान

Nagriya Nikay Results: अंबिकापुर नगर चुनाव में कांग्रेस की हार पर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि गलत परिसीमन हार का कारण बना. एक तरफा कांग्रेस नहीं हारी है. 

Kabirdham Nagriya nikay Result 2025: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिला हुआ भगवामय

Kabirdham Nagriya nikay Result: कबीरधाम जिले में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. जिले की सभी 7 नगरीय निकायों में भाजपा ने शानदार विजय प्राप्त कर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.

Raipur Nagriya Nikay Result: रायपुर नगर निगम से BJP की मीनल चौबे जीत

Raipur Nagriya Nikay Result 2025: रायपुर नगर निगम की जनता ने बीजेपी की प्रत्याशी मीनल चौबे को अपना मेयर चुन लिया है. मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को बड़े अंतर से हराया है. 

Raipur Nagar Nigam Result:मेयर प्रत्याशी ने ढोल बजाकर मनाया जीत का जश्न

Raipur Nagar Nigam Result 2025: रायपुर नगर निगम में BJP की प्रत्याशी मीनल चौबे जीत की ओर हैं. बीजेपी में जश्न का माहौल है. महिला कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न ढोल बजाकर मनाया. प्रत्याशी मीनल चौबे भी खुद को रोक नहीं पाईं. वे भी ढोल बजाकर झूमने लग गईं. 

Raipur Nagar Nigam Result: राजधानी में आज 5 बजे जीत का जश्न मनाएगी BJP

Raipur Nikay Chunav Result: रायपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी को मिले प्रचंड जीत का जश्न आज शाम 5 बजे जिला कार्यालय एकात्म परिसर से जय स्तंभ चौक जाकर  मिठाई एवं आतिश बाजी ढोल नगाड़े के साथ मनाया जाएगा.जिसमें नवनिर्वाचित मेयर मीनल चौबे और सभी नवनिर्वाचित पार्षद भी मौजूद रहेंगे. इस अवसर पर  प्रदेश के  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल , पश्चिम विधायक माननीय राजेश मूणत, दक्षिण विधायक सुनील सोनी  रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू और प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे.

Raigarh Nagar Nigam Result: रायगढ़ में जीवर्धन चौहान की जीत

Raigarh Nigam Result: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ में BJP के प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की जीत हुई है. वे चाय बेचकर अपना और परिवार का जीवन गुजारा करते हैं. चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी ने इन्हें टिकट दिया था. दरअसल रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी का गृहजिला है.

Nikay Chunav Result: गरियाबंद में 6 में से 4 पर बीजेपी और 2 पर कांग्रेस की जीत

CG Gariaband civic elections Result : गरियाबंद जिले में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा ने 6 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं.  भाजपा के रिखीराम यादव ने 164 वोटों से जीत हासिल की. 

फिंगेश्वर नगर पंचायत: कांग्रेस के धनराज सूर्यवंशी अध्यक्ष बने. भाजपा 5, कांग्रेस 3, निर्दलीय 7.

राजिम नगर पंचायत: भाजपा के महेश यादव अध्यक्ष बने. भाजपा 10, कांग्रेस 3, निर्दलीय 2.

छुरा नगर पंचायत: भाजपा की लोकेश्वरी निषाद अध्यक्ष बनीं. भाजपा 6, कांग्रेस 9.

देवभोग: कांग्रेस के राजेश तिवारी ने 100 वोटों से जीत दर्ज की.

कोपरा: भाजपा के रुपनारायण साहू ने 600 वोटों से जीत दर्ज की. 

CG Nikay Chunav Result 2025 : मंत्री ओपी चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

Nikay Chunav Result :  मंत्री ओपी चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि रायगढ़ की जनता-जनार्दन का आशीर्वाद मिलने का पूर्ण विश्वास था. बीते एक वर्ष में लोगों ने विकास की राजनीति को देखा है. चाय का ठेला चलाकर ईमानदारी से जीवन यापन करने वाले जीवर्धन चौहान व भाजपा पार्षदों को जो आशीर्वाद मिला है. हम आगे भी लोगों की आशाओं के अनुरूप कार्य करते रहेंगे.

Raipur Nigam Results: रायपुर नगर निगम में BJP को बढ़त

Raipur Nagar Nigam Results: रायपुर नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी मीनल चौबे ने जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है. मीनल चौबे  101439 वोटों से आगे चल रही हैं.

Nikay Chunav Result: सुकमा में भी खिला कमल

Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में भी कमल खिला है. सुकमा  नगर पालिका  में BJP के हुंगा राम मरकाम की जीत हुई है.

Nikay Chunav Result: जीत के बाद रथ पर सवार होकर निकले प्रत्याशी

Nikay Chunav Result 2025: बेमेतरा जिला मुख्यालय में नगरी निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी विजय सिन्हा 1030 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी को हरा दिया.अपने जीते हुए पार्षदों के साथ कृषि उपज मंडी प्रांगण से बाहर निकले. जहां पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया.. रथ पर सवार होकर विजय रैली के रूप में शहर भ्रमण के लिए निकले हैं. जहां पर जगह-जगह पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

Nikay Chunav Result 2025:बालोद में भी खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस

Nikay Chunav Result 2025:बालोद जिले के 2 नगर पालिका सहित 6 नगर पंचायत में से 7 में अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर कब्जा कर लिया है.वहीं एक नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है.

Nikay Chunav Result विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की प्रतिक्रिया

Nikay Chunav Result 2025:छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव में बीजेपी की सफलता पर पूर्व मुख्यमंत्री को विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है. जीत को ऐतिहासिक बताया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनने और पंजाब प्रभारी बनने पर भी रमन सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.

Nikay Chunav Result : CM ने दी बधाई, लिखा-भाजपा सरकार के कार्यों से जन विश्वास बढ़ा है

Nikay Chunav Result 2025:प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है. इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार. भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है. भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है. हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे. पुनः आभार.

Nikay Chunav Result 2025:राजनांदगांव नगर निगम से BJP प्रत्याशी जीते

Nikay Chunav Result 2025:राजनांदगांव नगर निगम से BJP प्रत्याशी मधुसूदन यादव की  जीत हुई है. 

Nikay Chunav Result 2025:दुर्ग में भी खाता नहीं खोल पाई कांग्रेस, BJP की बंपर जीत

Nikay Chunav Result 2025:नगर निगम दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार करीब 48 हजार मतों से आगे चल रही है. नगर पालिका कुम्हारी से भाजपा प्रत्याशी मीना वर्मा की जीत हुई है. अमलेश्वर पालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी दयानंद सोनकर की जीत हुई है. अहिवारा नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा की जीत हुई है. धमधा नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी श्वेता अग्रवाल जीती हैं. उतई नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी सरस्वती साहू की जीत हुई है. पाटन नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी योगेश निक्की भाले की जीत हुई है. 

Nikay Chunav Result 2025:चिरमिरी में BJP आगे

Nikay Chunav Result 2025:चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी के रामनरेश राय 5699 वोटों से आगे चल रहे हैं. जगदलपुर में भाजपाई जीत का जश्न मना रहे हैं. 

कांग्रेस प्रत्याशी मलजीत सिंह गैदु ने भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे को दी बधाई

Nikay Chunav Result 2025:कांग्रेस प्रत्याशी मलजीत सिंह गैदु ने भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे को जीत की बधाई दी . उन्होंने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है. 

Nikay Chunav Result 2025:बिलासपुर में BJP, कांग्रेस के साथ आप का भी खाता खुला

Nikay Chunav Result 2025:नगर निगम बिलासपुर बीजेपी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी आगे चल रही हैं. तखतपुर नगर पालिका परिषद  अध्यक्ष प्रत्याशी कांग्रेस की पूजा मक्कड़  की जीत.मल्हार नगर पंचायत बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी धनेश्वरी केंवत जीते. बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना जेनरे की जीत हुई है. नगर पालिका परिषद बोदरी से आम आदमी पार्टी  की अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम वर्मा की जीत हुई है. नगर पालिका परिषद रतनपुर भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी लव कुश कश्यप की जीत हुई है. 

Nikay Chunav Result 2025:नगर निगम जगदलपुर में BJP की जीत

Nikay Chunav Result 2025:छत्तीसगढ़ के नगर निगम में भी कमल खिला है. यहां BJP के प्रत्याशी संजय पांडे के जीत हुई है. 

Nikay Chunav Result: आप का भी खुला खाता

Nikay Chunav Result 2025:छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव में आप का खाता भी खुला है. यहां बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आप की प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा की जीत हुई है.  

Nikay Chunav Result 2025: कवर्धा के सातों नगरीय निकाय में इस बार भाजपा

Nikay Chunav Result 2025: कवर्धा के सातों नगरीय निकाय में इस बार भाजपा ने अपना कब्ज़ा जमा लिया है, वहीं कांग्रेस एक भी नगरीय निकाय में अपनी जमानत नहीं बचा पाई .मतगणना के बाद जो चुनाव परिणाम आया है,उसमें कवर्धा नगरपालिका में भाजपा के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कांग्रेस प्रत्यशी संतोष यादव को चार हजार से अधिक वोटो से हराया है.इसके साथ ही पंडरिया नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी मंजूला कुर्रे भी बड़ी अंतर से जीती हैं. साथ ही भाजपा जिले के पिपरिया, बोड़ला, पांडातराई, सहसपुर लोहारा और इंदौरी नगर पंचायत में जीत का परचम लहराया है. भाजपा के इस जीत के बाद कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह और खुशी का माहौल है और डीजे बाजे के धुन में नाच रहे हैं.

Nikay Result: प्रदेश भर में जश्न में डूबी BJP

Nikay Chunav Result 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं. यहां बीजेपी की बंपर जीत हो रही है. प्रदेशभर में बीजेपी जश्न मना रही है. ढोल-नगाड़ों और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया जा रहा है. 

Nikay Chunav Result:अंबिकापुर नगर निगम में BJP की जीत

Nikay Chunav Result 2025:छत्तीसगढ़ की 10 नगर निगम में से पहली निगम का नतीजा आ गया है. अंबिकापुर नगर निगम में BJP की जीत हुई है. यहां बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मंजूषा भगत ने जीत दर्ज की है. 

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 : कुनकुरी जीत पर पूर्व सीएम ने X पर दी बधाई

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025 : कुनकुरी में जीत पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X पर पोस्ट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने X पर लिखा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में भाजपा की हार उनके कथित “सुशासन” की हार है. जुमलों की “गारंटी” से जनता का भरोसा उठ चुका है. कुनकुरी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील गुप्ता सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई.

Nikay Chunav Result:रायपुर नगर निगम में BJP आगे

Nikay Chunav Results 2025:रायपुर नगर निगम में मतगणना की तृतीय चरण पूरा हो चुका है. BJP की मीनल चौबे 46404 मतों से आगे चल रही हैं. 

Nikay Chunav Result: लैलूंगा और बलरामपुर में भी BJP का कब्जा

Nikay Chunav Results 2025: नगर पालिका परिषद बलरामपुर में भाजपा अध्यक्ष लोधी राम एक्का की जीत हुई है. 767 वोट से भाजपा प्रत्याशी लोधी राम एक्का की जीत हुई है. रायगढ़ के लैलूंगा नगर पंचायत में बीजेपी की जीत हुई है.अध्यक्ष पद पर कपिल सिंघानिया जीते हैं. लैलूंगा के वार्ड 7 से कृष्णा जायसवाल पार्षद पद पर एक तरफा जीते हैं. 318 वोटो में से 283 वोट बीजेपी के कृष्णा जायसवाल को मिले हैं.

Nikay Chunav Result Updateइन जगहों में भी BJP का परचम

Chhattisgarh Nikay Chunav Result Update :धमतरी नगर निगम भाजपा महापौर प्रत्याशी रामू रोहरा 19039 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं. बलरामपुर से नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में भाजपा अध्यक्ष रमन अग्रवाल  की जीत हुई है. रामानुजगंज नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी रमन अग्रवाल की जीत हुई है. नगर पालिका परिषद रामानुजगंज में 12 बीजेपी और 3 कांग्रेस पार्षदों ने जीत दर्ज की है. भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. 

Nikay Chunav Result 2025: दंतेवाड़ा की चार निकायों में खिला कमल

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025:दंतेवाड़ा ज़िले के 3 नगर पालिकाओं और 02 नगर पंचायतों में से दो नगर पालिकाओं और दो नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर बीजेपी के प्रत्याशियों की जीत हुई है. किरंदुल नगर पालिका परिषद का परिणाम आना बाकी.नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा से बीजेपी की पायल गुप्ता, नगर पालिका परिषद बड़े बचेली से राजू जायसवाल,नगर पंचायत गीदम से बीजेपी के रजनीश सुराना और नगर पंचायत बारसूर से बीजेपी की सुभद्रा नेगी की जीत हुई है. 

Nagriya Nikay Results: अंबागढ़ चौकी में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

Nagriya Nikay Results: राजनांदगांव से अलग होकर बने नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी की  जीत हुई है. निर्दलीय प्रत्याशी अनिल मानिकपुरी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है.

नगर पालिका अहिवारा में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

Nagriya Nikay Results 2025: दुर्ग जिले के नगर पालिका अहिवारा के निर्दलीय प्रत्याशी विद्यानंद कुशवाहा 3000 वोटों से जीते.

Nagriya Nikay Results: भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू

Nikay Results 2025: भाजपा कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है. यहां पूर्व मंत्री राजेश मूणत, प्रवक्ता संदीप शर्मा, मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, वरिष्ठ नेता अशोक बजाज ,जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित वरिष्ठ नेता परस्पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दे रहे हैं.  

Nagriya Nikay Results:जहां EVM को दीवार में चुनवाया, वहां जीती BJP

Nagriya Nikay Results:बेमेतरा में EVM को दीवार में चुनवाया गया था. यहां भी BJP की जीत हुई है. 

Nagriya Nikay Results: गीदम में अवधेश फिर बने पार्षद

Nagriya Nikay Results: गीदम नगर पंचायत में वार्ड 12 में अवधेश गुप्ता की एक बार फिर से जीत हुई है. वे भारी मतों के अंतर से एक बार फिर से पार्षद चुने गए हैं. दरअसल पिछले कार्यकाल में उन्होंने वार्ड के लोगों के बीच अच्छी पकड़ बनाई. वार्ड में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने से लेकर कई काम किए. ऐसे में इस बार फिर से वार्ड से उन्हें बंपर वोट मिले और जीत हासिल की है. इसके बाद वार्ड में जश्न का माहौल है. उन्होंने BJP के टिकट से चुनाव लड़ा था.

Nagriya Nikay Results: बीजेपी की बंपर जीत

Nagriya Nikay Results: छत्तीसगढ़ में  40 नगरपालिका का परिणाम आ गया है. इसमें 30 बीजेपी, 5 कांग्रेस और 5 निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है. 

Nagriya Nikay Result: कवर्धा के सभी 7 नगरीय निकाय में भाजपा का कब्ज़ा.

Nagriya Nikay Results: कवर्धा जिले की  सभी 7 नगरीय निकाय में भाजपा का कब्ज़ा हो गया है. नगरपंचायत पांडातराई में भाजपा प्रत्याशी सरिता सोनी, नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में भाजपा प्रत्याशी संतोष मिश्रा जीते, नगर पंचायत पिपरिया भाजपा प्रत्याशी घूरवा साहू जीते, नगरपंचायत बोड़ला भाजपा प्रत्याशी विजय पटेल ,नगरपंचायत इंदौरी में भाजपा प्रत्याशी मित्रीन बाई मांडले, नगरपालिका पंडरिया में भाजपा प्रत्याशी मंजुला कुर्रे की जीत हुई है. कवर्धा नगरपालिका में भाजपा प्रत्यशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी 4000 वोट से आगे हैं. 

Nikay Election Results: बेमेतरा में भाजपा का परचम

Nikay Election Results: बेमेतरा नगर पालिका में भाजपा की जीत हुई है. नगर पंचायत बेरला में भाजपा, कुसमी में कांग्रेस, भीमभोरी में भाजपा ,साजा में भाजपा जीत खम्हारीया में भाजपा,देवकर में निर्दलीय सुरेश सिहोरे परपोड़ी में भाजपा, नवागढ़ में निर्दलीय सिद्धांत चौहान और दाढ़ी में भाजपा जीत की जीत हुई है. 

Nikay Results: नगर निगम बिलासपुर में BJP भारी मतों से आगे

Nagriya Nikay Results: नगर निगम बिलासपुर में BJP भारी मतों से आगे है. बीजेपी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी भारी मतों से आगे चल रही है. कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक पीछे हैं. 

Nagriya Nikay Result:नगरी में भी BJP

Nagriya Nikay Result:नगरी नगर पंचायत मे भाजपा प्रत्याशी बलजीत छाबड़ा विजयी 11 भाजपा पार्षद, कांग्रेस के 3 और 1 निर्दलीय  प्रत्याशी की जीत हुई है. 

Nagriya Nikay Result : दंतेवाड़ा में भी खिला कमल

Nagriya Nikay Result: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में भी कमल खिल गया है. यहां नगरपालिका दंतेवाड़ा में भाजपा की प्रत्याशी पायल गुप्ता की जीत हुई है. 

Nikay Result: बीजेपी महापौर प्रत्याशी आगे

Nikay Chunav Results:रायपुर नगर निगम की बीजेपी महापौर प्रत्याशी आगे चल रही हैं. 22091 मतों से आगे चल रही है. 

Nikay Eelction Results: बलरामपुर जिले में भी BJP का परचम

Nikay Results 2025: बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर में भाजपा के अध्यक्ष धरम सिंह 1279 वोट से जीत गए हैं. नगर पंचायत वाड्रफनगर में बीजेपी अध्यक्ष की जीत हुई है. 67 वोट से मानसिंह धुर्वे ने  जीत दर्ज की है. भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. 15 वार्डों में से 09 वार्डों भाजपा ने बाजी मारी  है. 

Nagriya Nikay Result: धमतरी के ये हैं नतीजे

Nagriya Nikay Election Results: धमतरी के आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा की प्रत्याशी ज्योति साहू विजयी.  मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस निलेश सुरेश साहू  की जीत हुई. जबकि कुरुद में नगर पंचायत पद अध्यक्ष भाजपा ज्योति चंद्राकर  की जीत हुई है. 

Nikay Chunav Results:गीदम-बचेली में भी BJP की जीत

Nikay Chunav Results: दंतेवाड़ा नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी पायल गुप्ता, कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा शोरी से 500 वोट से आगे हैं. गीदम नगरपंचायत में भाजपा प्रत्याशी रजनीश सुराना की जीत हुई है.बचेली नगरपालिका में भाजपा प्रत्याशी राजू जायसवाल की जीत हुई है.

खरसिया नगर पालिका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत

Nikay Results : खरसिया नगर पालिका में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है. 

Nikay Chunav Results:बीजेपी कार्यालय में लड्डू और मिठाइयां हो रहीं तैयार

Nikay Chunav Results:रायपुर के बीजेपी कार्यालय में लड्डू और मिठाइयां बंटने के लिए तैयार हैं. 10000 लड्डू का ऑर्डर किया गया है. बीजेपी कार्यालय में ही टेरिस पर लड्डू बन रहा है.लड्डू के अलावा गुलाब जामुन बालूशाही और दूसरी मिठाइयां भी बनाई जा रही.

Nikay Chunav Results:गरियाबंद में भाजपा की रणनीति हिट, कांग्रेस में घमासान, निर्दलीयों ने बदला समीकरण

Nikay Chunav Results:गरियाबंद नगर पालिका चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं और इस बार मुकाबला सिर्फ भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी बाजी पलटने में अहम भूमिका निभाई. भाजपा के रिखी राम यादव ने कांग्रेस के गेंदलाल सिंह को 164 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. यादव को कुल 3422 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के सिंह 3258 वोट ही जुटा सके. लेकिन असली कहानी इन आंकड़ों से कहीं ज्यादा दिलचस्प है, क्योंकि कांग्रेस की हार की सबसे बड़ी वजह भीतरघात और बागी उम्मीदवार बने.

Nikay Chunav Results:जीत के बाद मंदिरों में पूजा करने पहुंचे प्रत्याशी

Nikay Chunav Results:जशपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी अरविंद भगत ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज किया है. जीत के बाद उन्होंने स्व. दिलीप सिंह जूदेव के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहर में विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की. साथ ही उन्होंने जीत को लेकर समस्त नागरिकों का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि जशपुर के विकास के किए प्रतिबद्ध हूं. उन्होंने कहा कि ये  हमारी जीत नहीं बल्कि पूरे जनताओं की जीत है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी है जशपुर नगर में अब तेजी से विकास करने का दावा किया है. 

Nikay Chunav Results:कांकेर में 111 साल बाद खिला कमल

Nikay Chunav Results:कांकेर जिले में 111  साल के बाद कमल खिला है.  111 साल का रिकॉर्ड टूटा है. कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है. भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष बन गए हैं. नगर पालिका बनने के बाद लगातार कांग्रेस जीत रही थी.

Nikay Chunav Results:कोंडागांव में नगर पालिका में भाजपा का कब्जा

Nikay Chunav Results:कोंडागांव जिले में भी इस बार कमल खिला है. यहां नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशी की जीत हुई है. 

Nikay Chunav Results:गीदम में भी खिला कमल

Nikay Chunav Results:दंतेवाड़ा जिले की गीदम नगर पंचायत में भी कमल खिला है. यहां भाजपा प्रत्याशी रजनीश सुराना 288 मतों से जीत गए हैं.

Nikay Results: कांकेर में भी खिला कमल

Nikay Chunav Results:कांकेर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत. भानुप्रतापपुर नगर पंचायत पर भाजपा का जीत पखांजूर नगर पंचायत में भाजपा की जीत. चारामा नगर पंचायत के नतीजे आने बाकी हैं. अंतागढ़ में भाजपा को बढ़त है. 

Nagriya Nikay Results: गौरेला-पेंड्रा के भी आए नतीजे

Nikay Eelction Results: गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे 5000 वोट से जीते. पेंड्रा नगर पालिका चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान 42 वोट से जीते हैं. राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत छुरिया से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल की जीत हुई है.  मरवाही नगर पंचायत चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी अध्यक्ष मधु बाबा गुप्ता की जीत हुई है. 

Nikay Chunav Results:मल्हार में BJP की जीत, तखतपुर में कड़ी टक्कर

Nikay Chunav Results:बिलासपुर के मल्हार नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी धनेश्वरी केवट 612 मतों से जीत गई हैं. तखतपुर नगर पंचायत में कांग्रेस आगे है. तखतपुर में पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ की बहू पूजा मक्कड़ और धर्मजीत सिंह की बहू वंदना सिंह के बीच मुकाबला है. 

Nikay Results: दंतेवाड़ा वार्ड एक से धीरेंद्र प्रताप हारे

Nagriya Nikay Result: नगरपालिका दंतेवाड़ा के 15 वार्डो में 03 का  परिणाम आ गया है. यहां  वार्ड 1 में कांग्रेस प्रत्याशी एन नागराज ने BJP के नेता और प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप को 204 वोटो से हरा दिया है. 8 नम्बर वार्ड में  भाजपा प्रत्याशी चंदन की जीत हुई है.   वार्ड 12  में  भाजपा प्रत्याशी कैलाश मिश्रा जीते.

नगर पंचायत भिभौरी में EVM में आई खराबी, मतगणना रुकी

Nikay Chunav Results:बेमेतरा जिले के नवगठित नगर पंचायत भिभौरी  में मतगणना रुकी.  EVM मशीन में तकनीकी खराबी के चलते मतगणना रुकी. जिला मुख्यालय से इंजीनियर भेजे गए हैं. कलेक्टर रणवीर शर्मा ने इसकी पुष्टि  की है.

Nikay Chunaw Results:कोतबा में कांग्रेस और लखनपुर में भी BJP की जीत

Nikay Chunav Results:कोतबा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हितेंद्र पैंकरा की जीत हुई भाजपा के उमाशंकर भगत हार गए हैं. सरगुजा के लखनपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की सावित्री साहू जीत गई हैं. अम्बिकापुर नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी मंजूषा भगत 6000 वोट से आगे है. 

Nikay Chunaw Results:जशपुर में भी खिला कमल

Nikay Chunaw Results: जशपुर नगर पालिका में  बीजेपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद भगत जीत गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी हीरू राम निकुंज की हार हुई है. 

Nikay Chunaw Results:गौरेला में खिला कमल तो पेंड्रा में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

Nikay Chunaw Results:गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी मुकेश दुबे 5000 वोट से जीत गए हैं. पेंड्रा नगर पालिका चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जालान  400 वोट से चुनाव जीत गए हैं. 

Nikay Chunaw Results:डोंगरगांव से BJP की जीत

Nikay Chunaw Results:राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत डोंगरगांव से नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अंजू त्रिपाठी की जीत हुई .

Niaky Result:देवकर में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

Nikay Chunaw Results: नगर पंचायत देवकर में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश सीहोर जीते. भाजपा के 8 पार्षद और कांग्रेस के 6 और 1 निर्दलीय पार्षद की जीत हुई . 

Nikay Election:सूरजपुर में कांग्रेस जीती, BJP ने लगाया आवेदन

Nagriya Nikay Election Results:नगरपालिका सूरजपुर कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े 196 वोट से जीत गई हैं.  भाजपा ने रिकाउंटिंग के लिए आवेदन लगाया है. 

Nikay Election: नक्सल इलाके में भी BJP की जीत

Nagriya Nikay Election Results:सुकमा जिले के दोरनापाल नगर पंचायत से भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी राधा नायक की जीत हुई है. वे 905 वोटों से जीत गईं हैं. ये इलाका नक्सल प्रभावित है.  

Nagriya Nikay Results: कवर्धा जिले की 3 नगर पंचायतों में BJP का कब्जा

Nagriya Nikay Election Results:कवर्धा जिले की 3 नगर पंचायत चुनाव के परिणाम आ गए हैं. यहां नगरपंचायत पांडातराई में भाजपा प्रत्याशी सरिता सोनी की जीत हुई है. नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में भाजपा प्रत्याशी संतोष मिश्रा जीते हैं. नगर पंचायत पिपरिया भाजपा प्रत्याशी घूरवा साहू की जीत हुई है. 

Nagriya Nikay Results:बिलासपुर से भाजपा आगे

Nagriya Nikay Election Results:बिलासपुर नगर निगम से  पहला रुझान आया है. डाक मत पत्रों की गिनती में भाजपा की प्रत्याशी  पूजा विधानी आगे चल रही है.

Nikay Results: साजा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत

Nagriya Nikay Election Results: साजा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है. यहां हिमांशु वर्मा 1400 वोट से  विजयी हुए हैं. बीजेपी के 10 पार्षदों ने अपनी जीत दर्ज कराई तो वहीं कांग्रेस के पांच पार्षद भी जीते हैं.

Nikay Election Results: नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत

Nagriya Nikay Election Results: नगर पंचायत नवागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी सिध्दांत चौहान की जीत हुई है. यहां BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को हार का सामना करना पड़ा है. 12 पार्षद भाजपा और  3 निर्दलीय पार्षदों ने बाजी मारी है. कांग्रेस का खाता नहीं खुला है. 

जगदलपुर नगर निगम में BJP आगे

Nikay Eelction Results: जगदलपुर में 56 वोटों से बीजेपी के प्रत्याशी संजय पांडे आगे चल रहे हैं. 9:30 से ईवीएम से गिनती शुरू हुई है. 

Nagriya Nikay Results:पिथौरा में BJP की जीत

Nagriya Nikay Results:महासमुंद के पिथौरा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी देवेश निषाद विजयी .

Nagriya Nikay Results:मुख्यमंत्री के गृहजिले में कांग्रेस प्रत्याशी की हुई जीत

Nagriya Nikay Results:छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव को लेकर नतीजे घोषित हो रहे हैं. सीएम के गृहजिला जशपुर में BJP और कांग्रेस का खाता खुला है. यहां जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह की जीत हुई है. वहीं कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील ने बाजी मारते हुए जीत दर्ज की है. 

Nagriya Nikay Results:पत्थलगांव में लहरा बीजेपी का परचम

Nagriya Nikay Results: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में BJP का खाता खुल गया है. जशपुर से पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी संगीता सिंह की जीत  हुई है. कांग्रेस प्रत्याशी उर्वशी सिंह की हार हुई .

Nagriya Nikay Results: बालोद नगर पालिका से BJP आगे

Nagriya Nikay Results:बालोद नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू है गई है . शुरूआती रुझान में बालोद नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी करीब 1 हजार वोटों से आगे हैं. 

Nagriya Nikay Results:कांकेर नगर पालिका से BJP आगे

Nagriya Nikay Results:कांकेर नगर पालिका सीट से रुझान आने शुरू हो गए हैं.शुरुआती रुझान में बीजेपी के अरुण कौशिक आगे हैं.

Nagriya Nikay Results: जगदलपुर से आया पहला रुझान,यहां से BJP आगे

Nagriya Nikay Results: पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. जगदलपुर नगर निगम का पहला रुझान  आ गया है.यहां से BJP के प्रत्याशी संजय पांडे आगे हैं. 

Nagriya Nikay Results: कुछ देर में आने लगेंगे रुझान, प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ीं

Nagriya Nikay Results 2025: निकाय चुनाव के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है. कुछ ही देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे.इस बीच प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं. 

Nagriya Nikay Results: मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की हो रही है गिनती

Nagriya Nikay Election Results 2025: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए निर्धारित समय 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है. माना जा रहा है कि आधे घंटे में ये गिनती पूरी हो जाएगी. इसके बाद EVM से मतों की गिनती शुरू होगी. प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ने लग गई है. 

Nikay Results: मतगणना स्थल के बाहर जुटने लगी भीड़

Nagriya Nikay Election Results: प्रदेश के सभी मतगणना स्थल पर चुनाव परिणामों को जानने के लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में राजनीतिक पार्टियों के नेता, प्रत्याशी और आमजन पहुंच रहे हैं. मतगणला के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. 

Nikay Results: नतीजों से पहले प्रत्याशियों ने एक-दूसरे को लगाया गले

Nagriya Nikay Chunaw Results: नगरीय निकाय चुनाव के लिए कुछ ही देर में मतगणना शुरू होगी. बेमेतरा नगर पालिका परिषद में मतगणना स्थल पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. यहां दोनों ही राजनीतिक पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी से सुमन गोस्वामी व भाजपा से विजय सिन्हा आपस में गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी. 

Nikay Results: नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में

Nagriya Nikay Election Results: सूरजपुर के आईटीआई कॉलेज में मतगणना होगी. 18 वार्डो के लिए 01 मतगणना कक्ष बनाया गया है. 18 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी. मतगणना स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाना प्रतिबंध है. सूरजपुर नगरपालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े और भाजपा की देवंती साहू के बीच सीधा मुकाबला है .

Nikay Results: मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे प्रत्याशी

Nagriya Nikay Chunav Results: गौरेला पेंड्रा मरवाही में नगर पालिका चुनाव पेंड्रा, नगर पालिका गौरेला और नगर पंचायत मरवाही के लिए आज मतगणना हो रही है. मतगणना स्थल पर अध्यक्ष प्रत्याशी आने शुरू हो गए हैं. अध्यक्ष प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति काफी आश्वस्त हैं.

Nikay Results: जशपुर में 20 टेबलों पर होगी वोटों की गिनती

Nagriya Nikay Election Results 2025: जशपुर के स्वामी आत्मानन्द हाई स्कूल में सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू होगी. 20 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी.कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी.  जशपुर नगर पालिका सीट से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी हिरुराम निकुंज और  भाजपा से अरविंद भगत आमने-सामने हैं.

Nikay Results: बेमेतरा जिले के 10 नगरीय निकाय के नतीजे आएंगे आज

Chhattisgarh Nikay Chunav Results: बेमेतरा जिले के 10 नगरीय निकायों के नतीजे आज आएंगे. जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है और निर्धारित समय सुबह 9:00 बजे मतगणना का कार्य शुरू हो जाएगा. जिले में जिला मुख्यालय के नगर पालिका के साथ 9 नगर पंचायत के अध्यक्षों के अलावा पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा. बेमेतरा जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी प्रांगण में नगर पालिका की मतगणना होगी.

कांकेर की 5 निकायों के लिए होगी वोटों की गिनती, नगर पंचायत के नतीजे आएंगे पहले

Nagriya Nikay Election 2025 Results: कांकेर जिले की 1 नगर पालिका और 4 नगर पंचायतों के नतीजे आज घोषित हो जाएंगे.नगर पालिका  के लिए 11 और नगर पंचायतों के लिए 15 टेबल में मतगणना होगी.नगर पंचायतों के नतीजे पहले आ जाएंगे. सभी जगहों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच  कांटे की टक्कर है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Nikay Results 2025: काउंटिंग से पहले BJP की हुई बैठक

Nagriya Nikay Election Results: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए आज मतगणना होगी. नतीजे आने के पहले रायपुर के भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पार्षद प्रत्याशी, मतदाता अभिकर्ताओं की बैठक हुई . इसमें तैयारियों को लेकर चर्चा हुई.

Nikay Result 2025: दंतेवाड़ा में भी तैयारियां पूरी, जानें किस निकाय के लिए कहां मतगणना होगी?

Nagriya Nikay Election Results: नगर पालिका परिषद दंतेवाड़ा, बड़े बचेली, किरंदुल और नगर पंचायत गीदम एवं बारसूर में मतगणना की तैयारियां पूरी हैं. जिला मुख्यालय में डाइट संस्थान में  मतगणना होगी और निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी. नगरपालिका परिषद् बड़ेबचेली के लिए NMDC के मंगल भवन बड़ेबचेली, नगरपालिका परिषद् किरन्दुल के लिए भीमराव अम्बेडकर भवन किरन्दुल, नगर पंचायत गीदम के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम और नगर पंचायत बारसूर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसूर में मतगणना स्थल निर्धारित है. 

Nikay Chunav Results 2025:अंबिकापुर में कड़ी सुरक्षा के बीच पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

Nikay Chunav Results 2025: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में आज मतगणना होगी.48 वार्डों के लिए 3 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं. 48 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी. मतगणना स्थल पर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर  प्रतिबंध लगाया गया है. यहां सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम हैं. पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी.डाक मतपत्र के बाद ईवीएम में कैद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा.अंबिकापुर सीट से कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी डॉ.अजय तिर्की और  भाजपा से मंजूषा भगत आमने- सामने हैं. 

Nikay Chunav Results 2025 : लोगों में नतीजों को लेकर जबरदस्त उत्साह

Chhattisgarh Nagriya Nikay Election Results 2025: छत्तीसगढ़ के निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर प्रदेश वासियों में उत्साह का माहौल है. जैसे-जैसे काउंटिंग का काउंटडाउन कम हो रहा है, उत्सुकता बढ़ती जा रही है. बता दें कि राजनांदगांव में कड़े इंतजाम हैं. मतगणना स्थल पर चहल-पहल शुरू हो चुकी है. आज नगर पालिका डोंगरगढ़ में 24 पार्षद, और नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर में 15-15 पार्षद पदों का फैसला आएगा. जिले की कृषि उपज मंडी में 51 टेबल काउंटिंग के लिए लगाई गई हैं. 

Nagriya Nikay Results:10:30 बजे से आने शुरू हो जाएंगे नतीजे, निगमों के लिए करना होगा इंतजार

Nagriya Nikay Election Results 2025:निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती शुरू होगी. 9 बजे पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद EVM की गिनती शुरू हो जाएगी. माना जा रहा है कि आज सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच नगर पंचायतों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे. लेकिन नगर निगमों के लिए थोड़ा वक्त लग सकता है. नगर निगम के लिए 12 से 1 बजे के बीच नतीजे आने की पूरी संभावना है.  

Nagriya Nikay Results: बालोद जिले की दल्ली राजहरा नगर पालिका के लिए 14 और नगर पंचायत के लिए 5-5 टेबल पर होगी गिनती

Nagriya Nikay Election Results 2025: बालोद जिले के नगरीय निकायों में मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हैं. आज सुबह 9 बजे से  जिले के सभी 8 नगरीय निकायों के मतगणना शुरू होगी. बालोद नगर पालिका के लिए 6 टेबल ,दल्लीराजहरा नगर पालिका में 14 और अन्य सभी नगर पंचायतों  गुण्डरदेही, अर्जुंदा, डौण्डी, चिखलाकसा, डौण्डीलोहारा एवं गुरूर  में 5- 5 टेबल पर मतगणना होगी .

रायपुर में 11 निकायों के परिणामों की गिनती के लिए 10 टेबल लगाए गए, पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती

Nagriya Nikay  Election Results 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की निकायों के लिए  सेजबहार में  स्ट्रांग रूम बनाया गया है. यहां के 70 वार्डों के 1095 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती लगभग 15 राउंड में पूरी होने की संभावना है.104 मतगणना टेबल और पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 टेबल लगाए गए हैं.यहां रायपुर नगर निगम के अलावा 5 नगर पालिकाओं और 5 नगर पंचायतों में भी मतगणना होगी, जिनमें आरंग, तिल्दा-नेवरा, अभनपुर, गोबरा-नवापारा, मंदिरहसौद, कुंरा, माना कैंप, खरोरा, चंदखुरी, समोदा शामिल हैं.

नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे का इंतजार आज होगा खत्म, 9 बजे से गिनती हो जाएगी शुरू

Nagriya Nikay  Election Results 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो रहा है. आज 25 फरवरी को निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं. सुबह 9 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. उसके बाद EVM खोली जाएंगी और गिनती शुरू हो जाएगी. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Close