विज्ञापन
This Article is From Sep 09, 2023

जशपुर : पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा.. 50 लाख से अधिक का माल किया बरामद

पुलिस ने आरोपी से लगभग 50 लाख से ज्यादा की कीमत का सामान और 1 लाख नगद सहित एक स्कूटी जब्त बरामद की है. बरामद सामान में सोने-चांदी के जेवरात काफी बड़ी मात्रा में है. इसने बीते एक माह में  इस क्षेत्र में चरियों की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया था, पुलिस ने जिले के तपकरा, दोकड़ा व झारखंड के कुरडेग थाना क्षेत्र में हुई चोरी के 7 मामलों का खुलासा किया है.  

जशपुर : पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा.. 50 लाख से अधिक का माल किया बरामद
पुलिस के उच्च अधिकारियों ने क्षेत्र में हो रही चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों से बात की थी और इसके लिए विशेष टीमें बनाई गई थी
जशपुर:

जशपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. यहां की पुलिस ने अंतर्राज्जीय चोरी का खुलासा करने के साथ
50 लाख से ज्यादा का चोरी का सामान और कुछ नगदी बरामद की है. 

पुलिस को थी काफी समय से तलाश

पुलिस के उच्च अधिकारियों ने क्षेत्र में हो रही चोरियों के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों से बात की थी और इसके लिए विशेष टीमे बनाई गई थीं. इसके बाद पुलिस ने जशपुर जिले के सैफअली को पकड़ लिया. तपकरा थाना क्षेत्र में हो रही सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के मास्टरमाइंड की पुलिस को काफी समय से तलाश थी.

m6b815e8

पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लाख से भी ज्यादा का सामान बरामद किया है जिसमें सोने-चांदी के जेवरातों की संख्या अधिक है

50 लाख से ज्यादा कीमत का सामान बरामद

जशपुर पुलिस ने आरोपी से लगभग 50 लाख से ज्यादा की कीमत का सामान और 1 लाख नगद सहित एक स्कूटी जब्त बरामद की है. बरामद सामान में सोने-चांदी के जेवरात काफी बड़ी मात्रा में है. इसने बीते एक माह में इस क्षेत्र में चोरियों की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दिया था, पुलिस ने जिले के तपकरा, दोकड़ा व झारखंड के कुरडेग थाना क्षेत्र में हुई चोरी के 7 मामलों का खुलासा किया है.  

पहले से ही दर्ज हैं कई मुकदमें

इन सभी चोरी का मास्टरमाइंड गुमला झारखंड का निवासी सैफ अली है, जो अपने मामा के घर, तपकरा गांव में रहकर वारदात को अंजाम दे रहा था. पकड़े जाने पर सैफ ने बताया कि उसने कुछ चोरियां रंजिशवश भी की थी. चोरी में लगभग 50 लाख से ज्यादा का सामान, कुछ नगदी और एक स्कूटी को जब्त किया है. इसके खिलाफ तपकरा, दौकड़ा और कुरडेगा थाना में कई मुकदमें दर्ज हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com