विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2025

हाईवा चालक गया था घर, नहीं लौटा काम पर तो तलाश में निकले साथी; नजारा देख रह गए हैरान 

Narayanpur News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक हाईवा चालक ललित कुमार ठाकुर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

हाईवा चालक गया था घर, नहीं लौटा काम पर तो तलाश में निकले साथी; नजारा देख रह गए हैरान 

Chhattisgarh Hindi News: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अंदरूनी माड़ क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे हाईवा चालक ललित कुमार ठाकुर का शव बासिंग पुलिया के नीचे संदिग्ध अवस्था में मिला है. ललित कुमार 2 अप्रल को अपने मालिक से घर जाने के लिए छुट्टी लिया था.

दूसरे दिन यानी 3 अप्रैल को वह हाईवा को बासिंग कैंप के पास खड़ा कर पैदल अपने घर कुंदला जा रहा था. पिछले दो दिन से ललित ठाकुर का कहीं पता नहीं चला था साथी उसके खोजबीन करने लगे थे. तभी रविवार को ललित का शव बासिंग नाला के नीचे मिला.

FSL टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए

सुपरवाइजर रूप सिंह ठाकुर की सूचना पर कोहकामेटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पीएम रिपोर्ट आना बाकी

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ललित कुमार की मौत कैसे हुई.

ये भी पढ़ें- खेत में दोस्त और उसकी प्रेमिका को देख पास पहुंचा युवक, करने लगा जबरदस्ती और फिर...

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com