विज्ञापन
This Article is From Dec 03, 2024

धान खरीदी में अन्नदाताओं को हो रही तकलीफ, पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने उठाई आवाज

Chhattisgarh Kisan : गुलाब कमरों ने कहा कि इस जिले को कांग्रेस ने बनाया था लेकिन BJP ने इसे बदनाम कर दिया. उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब हालत और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई.

धान खरीदी में अन्नदाताओं को हो रही तकलीफ, पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने उठाई आवाज
धान खरीदी में अन्नदाताओं को हो रही तकलीफ, पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने उठाई आवाज

Chhattisgarh News : पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने किसानों की परेशानियों को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बताया कि वे लगातार धान खरीदी केंद्रों का दौरा कर रहे हैं और किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं समझ रहे हैं. किसानों ने उन्हें बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा किया गया था लेकिन हकीकत में सिर्फ 15 क्विंटल ही खरीदा जा रहा है. पूर्व विधायक ने कहा कि किसानों के रकबे में भी कटौती की गई है. साथ ही राजस्व रिकॉर्ड में बदलाव किया गया है जिससे किसानों को काफी दिक्कतें हो रही हैं. किसानों ने शिकायत की कि भाजपा ने सरकार बनने से पहले 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान देने का वादा किया था लेकिन अब उन्हें केवल 2300 रुपये मिल रहे हैं.

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने साधा निशाना

गुलाब कमरों ने कहा कि इस जिले को कांग्रेस ने बनाया था लेकिन BJP ने इसे बदनाम कर दिया. उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब हालत और बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. साथ ही कहा कि पहले जिले की 16 सहकारी समितियों में आदिवासी अध्यक्ष होते थे लेकिन अब उनकी जगह गैर-आदिवासियों को दे दी गई है.

कलेक्टर और प्रशासन पर उठाए सवाल

पूर्व विधायक ने बताया कि 2 तारीख को कलेक्टर का घेराव किया जाना था लेकिन कलेक्टर ने आश्वासन दिया था कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा. इसके बावजूद केल्हारी क्षेत्र के किसानों ने शिकायत की कि अधिकतम 15 क्विंटल ही खरीदा जा रहा है. गुलाब कमरों ने कहा कि किसानों और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा. जल्द ही SDM कार्यालय का घेराव किया जाएगा... और अन्नदाताओं की आवाज़ को सरकार तक पहुंचाया जाएगा.

ये भी पढ़ें : 

छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं ने दी चेतावनी, कहा- 21 क्विंटल धान खरीदी नहीं होने पर होगा आंदोलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com