विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2025

खेल-खेल में गणित सिखाने वाली प्रज्ञा सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, बच्चों के लैब-लाइब्रेरी के लिए सैलरी से खर्च किए 8 लाख

National Teacher Award: दुर्ग की शिक्षिका प्रज्ञा सिंह को खेलों के जरिए गणित पढ़ाने की अनोखी तकनीक के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से नवाजा जाएगा. उन्होंने बच्चों की सीखने की रुचि बढ़ाने के लिए 8 लाख रुपये खर्च कर गणित पार्क और लैब जैसी सुविधाएं विकसित कीं.

खेल-खेल में गणित सिखाने वाली प्रज्ञा सिंह को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, बच्चों के लैब-लाइब्रेरी के लिए सैलरी से खर्च किए 8 लाख

Teacher Dr. Pragya Singh received National Teacher Award: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की शिक्षिका डॉ. प्रज्ञा सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और समग्र विकास के लिए राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह अवार्ड उन्हें नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाएगा. डॉ. प्रज्ञा सिंह का शिक्षा के प्रति समर्पण, उनके रचनात्मक दृष्टिकोण और छात्रों के प्रति गहरी देखभाल ने उन्हें एक प्रेरणा बना दिया है.

हनोदा माध्यमिक स्कूल बन चुका नवाचार का प्रतीक

हनोदा माध्यमिक स्कूल अब केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि एक नवाचार का प्रतीक बन चुका है. डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से इस स्कूल को एक नई पहचान दी है. यहां पर सिर्फ़ पढ़ाई नहीं, बल्कि कलात्मकता, खेल और मनोरंजन का संगम भी देखने को मिलता है. डॉ. सिंह का मानना है कि शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखते हुए, बच्चों को अपनी रचनात्मकता के साथ साथ खेल, विज्ञान, कला और मानसिक विकास के विभिन्न पहलुओं से भी जोड़ा जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें-एमपी के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति दिल्ली में करेंगी सम्मानित

स्कूल में बच्चों के लिए रचनात्मक प्रयोग

इस स्कूल में बच्चों के लिए रचनात्मक प्रयोग और सिखने का आनंद एक नया अनुभव बन चुका है. उनके द्वारा लागू की गई नयी शिक्षण विधियों ने यह साबित कर दिया कि पढ़ाई को जीवन का एक आनंदित हिस्सा बनाया जा सकता है.

डॉ. प्रज्ञा सिंह ने चार विषयों में स्नातकोत्तर (PG) की डिग्री प्राप्त की है और एक विषय में Ph.D भी की है. इतने उच्च शिक्षित होने के बावजूद, उन्होंने हमेशा शिक्षा को सिर्फ़ एक नौकरी के रूप में नहीं देखा, बल्कि यह उनका जीवन का उद्देश्य है। पिछले कई वर्षों से डॉ. सिंह हनोदा माध्यमिक स्कूल में बच्चों को न केवल शिक्षा प्रदान कर रही हैं, बल्कि उनकी मानसिक और शारीरिक विकास के लिए भी निरंतर प्रयासरत हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

स्कूल में लैब से गणित पार्क तक निर्माण

स्कूल में संसाधनों की कमी के बावजूद, डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और खुद 8 लाख रुपये खर्च कर स्कूल में सुविधाओं का निर्माण किया. उन्होंने स्कूल के खाली पड़े तीन कमरों को नई लैब, लाइब्रेरी, उल्लास केंद्र और गणित पार्क के रूप में तैयार किया. इन प्रयासों से स्कूल का माहौल बच्चों के लिए और भी प्रेरणादायक हो गया है.

शिक्षिका ने स्कूल में गणित पार्क की स्थापना की, जहां बच्चों को गणित और संख्याओं के गुण, जोड़, घटाव और अन्य जटिल न्यूमेरिक को एक रोचक और साधारण तरीके से समझाया जाता है. इसके साथ ही उन्होंने स्कूल में एक उल्लास केंद्र भी स्थापित किया, जो बच्चों को शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखने के लिए खेल और मनोरंजन के कार्यक्रमों से भरा हुआ है.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रज्ञा सिंह ने बच्चों को सीखाने के लिए अपनाया अनूठा तरीका

वहीं डॉ. प्रज्ञा सिंह ने लूडो, सांप-सीढ़ी, और छत्तीसगढ़ी परंपराओं को जोड़ते हुए बच्चों को सीखाने का अनूठा तरीका अपनाया. उनका मानना है कि खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सकता है. वह केवल बच्चों तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि गांव के बुजुर्गों को भी साक्षरता के लिए प्रेरित कर रही है हैं.

प्रज्ञा सिंह बच्चों के जीवन में ला रहीं सकारात्मक बदलाव 

प्रज्ञा सिंह की मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण, स्कूल के कई बच्चों का चयन उच्च शिक्षा के लिए हो चुका है. ये बच्चे अब अपनी शिक्षिका के मार्गदर्शन में बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं. डॉ. सिंह की शिक्षण विधियां बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं और वो हर बच्चे के अंदर छुपे हुए सपने और संभावनाओं को उजागर करने में मदद कर रही हैं. उनका मानना है कि एक शिक्षिका का कर्तव्य बच्चों के मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास में भी मदद करना है. उन्होंने बच्चों को समाज के जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया है, जिसमें वे न केवल पढ़ाई करते हैं, बल्कि अपनी कला, खेल और विज्ञान के माध्यम से खुद को भी व्यक्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़े: इंदौर के अस्पताल में चूहों ने कुतर दिए 2 नवजातों के हाथ, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप तो भागे-भागे पहुंचे डॉक्टर, जांच के आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com