CG News: साहब यहां होता है गलत काम! ग्रामीणों की गुहार, हे सरकार! बंद करवा दो ये पोल्ट्री फार्म...

Balod Rape Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पोल्ट्री फार्म इन दिनों चर्चा में है. इस फार्म में चल रही गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर इसे बंद कराने की मांग की है. वहीं कलेक्टर को पत्र देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Balod Rape Case: बालोद (Balod) जिले में गुरुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत (Gram Panchayat) बड़भूम के पेटेचुआ गांव से एक किलोमीटर दूर नंगझर मार्ग पर जंगल के बीच चल रहे एक पोल्ट्री फार्म (Poultry Farm) को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. इस पोल्ट्री फार्म का संचालन दुर्ग जिले के व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा है. इस पोल्ट्री फार्म में जमकर अनियमितता बरतने, नाबालिग व 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम करवाए जाने के मामले को लेकर भी मामला सामने आ चुका है. इस पर श्रम विभाग द्वारा पोल्ट्री फार्म संचालक को नोटिस जारी किया जा चुका है. वहीं अब दुराचार (Rape Case) के मामले के बाद इस पोल्ट्री फार्म को लेकर ग्रामीणों में लगातार आक्रोश पनपने लगा है.

MLA-कलेक्टर से ग्रामीणों ने की ये मांग

ग्रामीणों ने विधायक संगीता सिन्हा से शिकायत कर पोल्ट्री फार्म को बंद कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इस पोल्ट्री फार्म में सारे नियम-कायदों और मापदंडों को ताक पर रख संचालन किया जा रहा है. चूंकि पोल्ट्री फार्म का संचालन गांव से दूर जंगल के बीच किया जा रहा है. ऐसे में पोल्ट्री फार्म संचालक द्वारा श्रम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है. इस पोल्ट्री फार्म में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य के करीबन 70 से अधिक मजदूर को लाकर काम पर रखा गया है. जिनमें 5 नाबालिक लड़कियां और एक 13 साल का बच्चा भी शामिल है. इनमें से कई लोगों के पास कोई पहचान पत्र नहीं है. करीबन 12 साल से अधिक समय से संचालित इस पोल्ट्री फार्म के एनओसी का अता-पता नहीं है.

Advertisement

रेप की घटना के बाद सामने आया पूरा मामला

हाल ही में इस पोल्ट्री फार्म में रेप का मामला सामने आया था. मामले की जानकारी के बाद जब मौके पर पुलिस टीम के अलावा स्थानीय ग्रामीण पहुंचे तो ग्रामीणों ने विधायक के सामने ही पोल्ट्री फार्म संचालक के खिलाफ लामबंद होते हुए पोल्ट्री फार्म को बंद कराने की मांग कर दी.

गांव के सरपंच सहित महिलाओं एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पोल्ट्री फार्म में पहले भी कई तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इसकी शिकायत पोल्ट्री फार्म संचालक से कई बार किया जा चुका है बावजूद इसके पोल्ट्री फार्म संचालक द्वारा आज तक व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया है.

ग्रामीण कलेक्टर के पास पहुंचे 

पूरे मामले को लेकर जहा ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. वहीं पेटेचुआ सहित आसपास के ग्रामीण आज बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं. हालांकि उन्हें गेट पर रोक दिया गया था. लेकिन उन्होंने अपनी मांगों को लेकर पूरा पत्र तैयार किया हुआ है.

यह भी पढ़ें : Bhilai Kalibadi: हाईकोर्ट पहुंचा हाउसिंग बोर्ड का मामला, MLA देवेंद्र यादव के भाई से जुड़ा है ये केस 

यह भी पढ़ें : Fire NOC: ग्वालियर के इन नर्सिंग होम्स और हॉस्पिटल्स में हो रही घनघोर लापरवाही, अब एक्शन की तैयारी 

Advertisement

यह भी पढ़ें : MP News: मक्सी में दो समूहों में झड़प 1 की मौत, 7 घायल, CM मोहन यादव ने उज्जैन कमिश्नर और IG से की बात 

यह भी पढ़ें : Bhopal News भोपाल में लापता बच्ची का मिला शव, तलाश में लगे थे 100 पुलिसकर्मी, 4 लड़के हिरासत में 

Advertisement

Topics mentioned in this article