Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा है. इसमें मोटा धान 81.98 लाख मीट्रिक टन, पतला धान 10.75 लाख मीट्रिक टन और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल है.
छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद धान की अबतक की यह सबसे बड़ी खरीद है. धान खरीदी का सिलसिला 14 नवंबर 2024 से शुरू होकर 31 जनवरी तक निरंतर जारी रहा. इसके अंतर्गत राज्य के पंजीकृत (रजिस्टर्ड) 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान विक्रय किया.
धान खरीदी में ये जिले रहे टॉप पर
धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है. राज्य में महासमुंद जिले में सबसे ज्यादा 11.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है. वहीं, बेमेतरा जिला 9.38 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के साथ दूसरे और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख मीट्रिक टन धान खरीद के साथ तीसरे नंबर पर है.
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ ही कस्टम मीलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है. अभी तक 123 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है, जिसमें अब तक 103 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है.
राइस मिलें खरीद रहीं धान
रजिस्टर्ड 4102 राइस मिलों के जरिए धान की खरीद लगातार जारी है. पिछले साल 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी.
किस जिले में कितनी धान की हुई खरीद
- बस्तर: 27 लाख 60 हजार 712 क्विंटल
- बीजापुर: 11 लाख 97 हजार 888 क्विंटल
- दंतेवाड़ा: 3 लाख 34 हजार 315 क्विंटल
- कांकेर: 53 लाख 14 हजार 290 क्विंटल
- कोण्डागांव: 31 लाख 24 हजार 810 क्विंटल
- नारायणपुर: 3 लाख 80 हजार 758 क्विंटल
- सुकमा: 9 लाख 29 हजार 389 क्विंटल
- बिलासपुर: 69 लाख 19 हजार 834 क्विंटल
- गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 14 लाख 5 हजार 797 क्विंटल
- जांजगीर-चांपा: 63 लाख 27 हजार 930 क्विंटल
- कोरबा: 29 लाख 15 हजार 548 क्विंटल
- मुंगेली: 55 लाख 60 हजार 324 क्विंटल
- रायगढ़: 50 लाख 87 हजार 976 क्विंटल
- सक्ती: 51 लाख 37 हजार 411 क्विंटल
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: 46 लाख 56 हजार 713 क्विंटल
- बालोद: 75 लाख 65 हजार 598 क्विंटल
- दुर्ग: 57 लाख 61 हजार 71 क्विंटल
- कवर्धा: 64 लाख 93 हजार 622 क्विंटल
- राजनांदगांव: 70 लाख 14 हजार 883 क्विंटल
- खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई: 40 लाख 37 हजार 641 क्विंटल
- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: 2 लाख 22 हजार 426 क्विंटल
- धमतरी: 61 लाख 98 हजार 136 क्विंटल
- गरियाबंद: 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल
- रायपुर: 69 लाख 97 हजार 417 क्विंटल
- बलरामपुर-रामानुजगंज: 29 लाख 70 हजार 361 क्विंटल
- जशपुर: 37 लाख 39 हजार 371 क्विंटल
- कोरिया: 12 लाख 84 हजार 751 क्विंटल
- सरगुजा: 36 लाख 46 हजार 903 क्विंटल
- सूरजपुर: 39 लाख 72 हजार 44 क्विंटल
- मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: 9 लाख 69 हजार 895 क्विंटल