विज्ञापन

दंतेवाड़ा में 25 साल से बदहाल सड़क पर भड़के ग्रामीण, PMGSY दफ्तर घेरा, सीने पर CM की फोटो लगाकर जताया विरोध

दंतेवाड़ा में पिछले 25 साल से गांव की बदहाल सड़क के बनने का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने PMGSY कार्यालय घेरकर विरोध जताया. उन्‍होंने कहा क‍ि कई बार आवेदन देने के बाद भी उन्‍हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है.

दंतेवाड़ा में 25 साल से बदहाल सड़क पर भड़के ग्रामीण, PMGSY दफ्तर घेरा, सीने पर CM की फोटो लगाकर जताया विरोध
dantewada pmgsy office protest degalras village bad road condition

दंतेवाड़ा में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है. जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित डेगलरास गांव के लोगों ने PMGSY कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. खास बात यह रही कि ग्रामीणों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. किसी ने सीने पर मुख्यमंत्री की तस्वीर चिपकाई, तो किसी ने स्थानीय नेताओं की तस्वीरें लगाकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

कई बार दिया आवेदन, नहीं हुई सुनवाई   

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 25 साल से गांव की सड़क बदहाल स्थिति में है. सड़क निर्माण की मांग को लेकर नेताओं और अधिकारियों को कई बार आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला और सड़क आज तक नहीं बन सकी.

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे

बारिश के बाद डेगलरास की सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है. ग्रामीण तंज कसते हुए कह रहे हैं कि सड़क में गड्ढे नहीं, बल्कि गड्ढों में सड़क नजर आती है. हालात ऐसे हैं कि चाहे तो यहां मछली पालन कर लें या धान की रोपाई कर दें. खराब सड़क का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों पर पड़ रहा है. इसी परेशानी से नाराज ग्रामीण घंटों PMGSY कार्यालय में डटे रहे और साफ कह दिया कि अब सिर्फ खोखला आश्वासन नहीं चलेगा.

IAS तृप्ति अकेली फर्जी अफसर नहीं जो 2021 से चला रही थी नेटवर्क, 2 सहेलियां कौन हैं?

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

अधिकारियों से लंबी बातचीत के बाद फिलहाल गड्ढों को दुरुस्त करने का आश्वासन मिला है, लेकिन ग्रामीणों ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सड़क निर्माण को लेकर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे PMGSY कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे.

प्रपोजल भेज दिया है

मुख्य कार्यपालन अभियंता वैभव देवांगन ने कहा- सड़क मरम्मत करवाने का एस्टीमेट बनाएंगे. ग्रामीणों की मांग पर जल्द सड़क पर सेशन पास होगा. इसका प्रपोजल भेज दिया गया है.

भोपाल में सीलिंग एक्शन शुरू, 16 इलाकों के 62 हजार होटल-रेस्टोरेंट और शोरूम पर लग रहे ताले 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com