विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2025

कोरबा में निर्माणाधीन मिल की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, 6 घायल

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक निर्माणाधीन राइस मिल में दीवार गिरने से एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई और छह घायल हो गए.

कोरबा में निर्माणाधीन मिल की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत, 6 घायल
सांकेतिक तस्वीर

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में निर्माणाधीन राइस मिल में बारिश और आंधी के बीच शुक्रवार को दीवार गिरने से एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई और छह घायल हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. 

यह घटना दोपहर में कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर-बरभाटा गांव में हुई. 

अधिकारी ने बताया, "मजदूर निर्माणाधीन न्यू वैष्णवी राइस मिल में दीवार बना रहे थे, तभी दीवार गिर गई और वे मलबे में दब गए. एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई. छह लोग घायल हो गए और उन्हें कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जांच चल रही है." 

ये भी पढ़ें- 17 दिन में EOW ने दूसरी बार भ्रष्टाचारी पर कसा शिकंजा, इस बार नाली निर्माण के नाम पर पैसों की डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com