विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2025

BJP के नेता को जान से मारने की दी गई थी सुपारी, मस्तूरी के गोलीकांड का पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश 

Bilaspur News: मस्तूरी में बीजेपी के नेता पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में ये बात सामने आई है कि बीजेपी नेता को जान से मारने की सुपारी दी गई थी.  

BJP के नेता को जान से मारने की दी गई थी सुपारी, मस्तूरी के गोलीकांड का पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मस्तूरी में भाजपा के नेता पर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस गोलीकांड मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. भाजपा नेता सहित तीन लोगों को जान से मारने के लिए सुपारी दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है. 

ये लोग थे शामिल 

दरअसल मस्तूरी में बीजेपी नेता पर हुई फायरिंग का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत निकला है, जिसकी जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह से पुरानी दुश्मनी थी. पुलिस के मुताबिक विश्वजीत ने नितेश सिंह, चंद्रशेखर सिंह और राजू सिंह को खत्म करने की सुपारी दी थी. गोली चलाने वालों में विश्वजीत के दोनों भाई अरमान उर्फ बलमजीत और चाहत उर्फ विकृत भी शामिल थे.इसके अलावा मुस्तकीम उर्फ नफीस और मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू का नाम भी सामने आया है. जमीन और दबदबे की लड़ाई में इन लोगों ने 12 राउंड फायरिंग की थी, जिससे पूरा बिलासपुर दहल गया था.

सुपारी किलिंग की प्लानिंग थी 

पुलिस की जांच में पता चला कि पैसे देकर पिस्टल खरीदी गई थी और सुपारी किलिंग की पूरी प्लानिंग बनाई गई थी. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में पूरा मामला सुलझा लिया और शहर में फैली दहशत के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली है. 

ये भी पढ़ें सड़क निर्माण की धीमीं रफ्तार को देख भड़कीं कलेक्टर, बीच सड़क ही अफसरों को लगाई फटकार 

ये भी पढ़ें DMF घोटाला... ACB और EOW ने प्रदेश के 12 जगहों पर मारा छापा, ठेकेदार, व्यापारियों के ठिकानों पर चल रही है जांच

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com