विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2025

भारतीय किसान संघ ने रायपुर में भरी हुंकार, किसानों ने साय सरकार के सामने रखी ये मांगें

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में सोमवार को राजधानी रायपुर में किसानों ने हुंकार भरी है और मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकल चुके हैं.

भारतीय किसान संघ ने रायपुर में भरी हुंकार, किसानों ने साय सरकार के सामने रखी ये मांगें

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में राजधानी रायपुर में सोमवार को किसानों ने हुंकार भरी. बड़ी संख्या में किसान सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकल गए हैं. वह सरकार के सामने कई मांगें रख रहे हैं. इनमें समय पर खाद न मिलने की समस्या भी शामिल है. इसके अलावा उन्होंने 24 घंटे बिजली की मांग कर रहे हैं और घरेलू बिजली बिल भी आधा करने की मांग रखी है.

किसानों की ये हैं मांगें-

  • समय पर खाद मिले
  • 24 घंटे बिजली के साथ घरेलू बिजली पर बिजली बिल आधा हो
  • धान खरीदी में 40 किलो 700 ग्राम से अधिक की तुलाई न हो
  • खाद की कालाबाजारी बंद हो
  • दलहन और तिलहन पर 20 हजार का अनुदान
  • कृषक उन्नति योजना में गन्ना को जोड़ने और रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
  • जैविक खेती में अनुदान की मांग
  • सिंचाई का रकबा बढ़ाया जाए
  • पिछले सरकार की बकाया राशि की किस्त दी जाए
  • Agristek की विसंगति दूर करने
  • मक्का और सूरजमुखी की एमएसपी पर हो खरीदी

ये भी पढ़ें- सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा: पत्नी छोड़ करवा चौथ पर गर्लफ्रेंड को करा रहा था शॉपिंग, जब बीवी ने पकड़ा तब...

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com