विज्ञापन

एमपी में भीषण सड़क हादसा, 5 बारातियों की मौत; ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार टवेरा

Road Accident Death: नर्मदापुरम में सड़क हादसे में 5 बारातियों की सड़क हादसे में मौत हो गई. बाराती अपने कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ट्रॉली में घुस गई.

एमपी में भीषण सड़क हादसा, 5 बारातियों की मौत; ट्रॉली में जा घुसी तेज रफ्तार टवेरा

Narmadapuram Barat Accident: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में रविवार को देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. माखननगर थाना क्षेत्र में आचलखेड़ा गांव के पास टवेरा वाहन ट्रॉली में पीछे से जा घुसा, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही कई लोग घायल भी हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है. 

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2 बजे हुआ. उस दौरान टवेरा वाहन में सवार बाराती कार्यक्रम में शामिल होकर बुधनी से लौट रहे थे. इसी दौरान आचलखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार से चल रही टवेरा ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

ये हैं मृतक

इस हादसे में टवेरा में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सभी माखननगर क्षेत्र के महेंद्रवाढ़ी के निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान साहिल यादव (19), हरि सिंह यादव (57), विनीत यादव (22), शुभम मोरप्पा (18) और संतोष प्रजापति (45) के रूप में हुई है.

हादसे की सूचना मिलते ही माखननगर थाना पुलिस ओर 108 मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

ये भी पढ़ें- पति की 'सगी बहन' को बताया 'दूसरी बीवी', 28 साल बाद लिया तलाक; पत्नी ने कैसे झोंकी कानून की आंखों में धूल?

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close