विज्ञापन

प्‍यार में ब्लॉक हुआ तो मौत को छूकर टक से वापस आया प्रेमी, लव मैरिज के ल‍िए प्रेमिका ने रखी अजीब शर्त

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के जामुन ढोल गांव में एक युवक, कमल धुर्वे, अपनी प्रेमिका द्वारा फोन ब्लॉक किए जाने से नाराज होकर 125 KV के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. करीब 120 फीट की ऊंचाई पर मौत का खेल खेल रहे युवक को उतारने के लिए पुलिस, SDERF और MPEB को 5 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. अंततः प्रेमिका से बात कराने के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा.

प्‍यार में ब्लॉक हुआ तो मौत को छूकर टक से वापस आया प्रेमी, लव मैरिज के ल‍िए प्रेमिका ने रखी अजीब शर्त
नंबर ब्‍लॉक होने के बाद टॉवर पर चढ़ा प्रेमी और उसे मनाने मौके पर पहुंची प्रेम‍िका

आज के डिजिटल दौर में प्यार जितना आसान नजर आता है, उसकी उलझनें उतनी ही जानलेवा साबित हो रही हैं. मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए जाने का एक 'क्लिक' कभी-कभी इंसान के सब्र का बांध इस कदर तोड़ देता है कि वह मौत और जिंदगी के बीच की दहलीज पर खड़ा हो जाता है. मध्‍य प्रदेश के नर्मदापुरम की यह घटना प्यार के इसी जुनून, जिद और असुरक्षा की एक ऐसी बानगी है, जहां प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की एक 'ना' के बदले अपनी जान दांव पर लगा दी.

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के जामुन ढोल गांव में कमल धुर्वे अपनी प्रेमिका द्वारा फोन ब्लॉक किए जाने से नाराज होकर 125 KV के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया. करीब 120 फीट की ऊंचाई पर मौत का खेल खेल रहे कमल को उतारने के लिए नर्मदापुरम  पुलिस, SDERF और MPEB को 5 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. अंततः प्रेमिका से बात कराने के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा. 

narmadapuram youth climbs high tension tower after girlfriend block 

narmadapuram youth climbs high tension tower after girlfriend block 

क्या था पूरा मामला?

पूरा मामला नर्मदापुरम जिले के केसला थाना क्षेत्र का है, जहां कमल धुर्वे और एक युवती लंबे समय से प्रेम संबंध में थे. कमल तुरंत शादी करना चाहता था, लेकिन प्रेमिका की शर्त थी कि वह पहले उसके माता-पिता से बात करें. बिना परिवार की सहमति के शादी करने की जिद पर अड़े कमल से परेशान होकर युवती ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया. यही बात कमल को नागवार गुजरी और वह आत्मघाती कदम उठाते हुए टावर पर चढ़ गया.

5 घंटे तक थमी रहीं सांसें

जैसे ही ग्रामीणों ने युवक को 120 फीट ऊंचे टावर पर देखा, इलाके में हड़कंप मच गया. क्‍योंक‍ि उस समय ब‍िजली लाइन में सप्‍लाई चालू थी. जरा सी गलती से उसकी जान भी जा सकती थी. मौके पर पुलिस, SDERF और बिजली विभाग (MPEB) की टीमें पहुंचीं. युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था. नीचे खड़े सैकड़ों ग्रामीणों और प्रशासन की सांसें तब तक अटकी रहीं, जब तक कि रेस्क्यू टीम ने सूझबूझ से काम नहीं लिया.

प्रेमिका की आवाज ने किया जादू

नर्मदापुरम प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालते हुए युवक की बात उसकी प्रेमिका से कराई. फोन पर प्रेमिका से बातचीत होने और समझाने-बुझाने के बाद कमल का गुस्सा शांत हुआ. करीब 5 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया और तुरंत इलाज के लिए सुखतवा अस्पताल भेजा गया.

युवती ने शादी के ल‍िए रखी दी यह शर्त 

मदन पवार थाना प्रभारी केसला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है. युवक युवती से शादी करना चाहता था, जबकि युवती का कहना था कि उसके माता-पिता के घर आकर परिजन रिश्ते की बात करें. युवक बिना सहमति के शादी के लिए दबाव बना रहा था, इसी वजह से युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था. 

बिजली लाइन में सप्लाई थी चालू 

अमृता दीक्षित प्लाटून कमांडेंट ने बताया क‍ि बिजली लाइन में सप्लाई चालू थी. 125 केवी की लाइन होने से टॉवर पर चढ़ना बेहद जोखिम भरा था. इसलिए टीम लगातार बातचीत के जरिए युवक को नीचे उतारने की कोशिश करती रही. बाद में प्रेमिका को मौके पर बुलाकर युवक से मोबाइल पर बात कराई गई. 

ये भी पढ़ें- 'प्रेमिका ने प्रेम जाल में फंसाया, मां ने किया टॉर्चर'; दो पन्नों का सुसाइड नोट लिख युवक ने की आत्महत्या

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close