विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2026

नाबालिगों ने नई ‘315 गैंग’ बनाई और दंपति पर कटर से किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर; जादू-टोना का शक था  

पकडे गए नाबालिगों ने कुछ दिन पहले ही एक नई गैंग बनाई थी, जिसका नाम ‘315 गैंग’ रखा गया था. घटना से पहले आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ एक स्टेटस डाला था, जिसमें लिखा था- “जल्द बड़ी दुर्घटना होने वाली है”. दंपति पर हमला करने के बाद आरोपी दमोह भाग गए थे, पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में लिया है.

नाबालिगों ने नई ‘315 गैंग’ बनाई और दंपति पर कटर से किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर; जादू-टोना का शक था  

मध्य प्रदेश के सागर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते दिनों दंपति पर कटर से हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की इवारदात में शामिल सभी आरोपी नाबालिग हैं, जिनकी उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए नाबालिगों ने बताया कि उन्हें शक था कि दंपति उन पर जादू-टोना करते हैं. इसी के चलते उन्होंने दंपत्ति पर कटर से हमला कर दिया. हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है.

नाबालिगों ने कुछ दिन पहले ही बनाई थी नई गैंग 

सूत्रों के अनुसार, इन नाबालिगों ने कुछ दिन पहले ही एक नई गैंग बनाई थी, जिसका नाम ‘315 गैंग' रखा गया था. गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और स्टेटस डालकर दहशत फैलाने का प्रयास करते थे. जानकारी मिली है कि घटना से पहले आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ एक स्टेटस डाला था, जिसमें लिखा था- “जल्द बड़ी दुर्घटना होने वाली है”. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दमोह भाग गए थे, जहां से पुलिस ने उन्हें अभिरक्षा में लिया. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और गैंग गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है.

शादी के घर में इंटिमेट होने से इनकार... पति ने हथौड़े से की पत्नी की हत्या, साली और भतीजी पर भी किया हमला

शहर में बढ़ रहीं गैंग 

गौरतलब है कि सागर में पिछले कुछ दिनों से कटरबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. शहर में बिच्छू गैंग, 5656 गैंग, कटर गैंग, 315 गैंग और 5252 गैंग जैसे नामों से कई गिरोह सक्रिय होने की चर्चा है, जो सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को प्रभावित कर रहे हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि कटरबाजों के खिलाफ सख्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ऐसे तत्वों की पहचान कर उनकी धरपकड़ कर रही है, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सके.

VIDEO: 'मेरे भइया से दूर हट जा...' यह कहकर युवक पर टूट पड़ी युवती, बीच सड़क की चांटे और चप्पल की बरसात 

अभिभावक सतर्क रहें 

पुलिस का कहना है कि नाबालिगों में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति और गैंग कल्चर को लेकर अभिभावकों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. मामले की जांच जारी है.

Audio: 'मर जाओगे तो बीबी बच्चे क्या करेंगे', वनकर्मी को धमकी, वकील बोला- MP के बॉस से मेरे संबंध, सुने बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com