विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2023

भोपाल : चलती गाड़ी की छत पर नाचते नजर आया युवक, VIDEO वायरल

एक युवक चलती कार की छत पर चढ़कर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है. बिना नंबर प्लेट की गांडी पर डांस करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

भोपाल : चलती गाड़ी की छत पर नाचते नजर आया युवक, VIDEO वायरल
चलती गाड़ी की छत पर नाचते नजर आया युवक, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर आए दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसमें लोग ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखते हैं. अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक चलती कार की छत पर चढ़कर डांस करते हुए दिखाई दे रहा है. बिना नंबर प्लेट की गांडी पर डांस करते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- WEATHER TODAY: मॉडरेट टू इंटेंस रेन एक्टिविटी की शुरुआत, मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कुछ जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक ये वीडियो सिंगार चोली एयरपोर्ट रोड का बताया जा रहा है. करीब चार और युवक कार के अंदर मौजूद थे. सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट कर अल-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो में कार की छत पर अपनी जान जोखिम में डालकर युवक डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- Crime : फेसबुक पर युवती से दोस्ती कर किया ब्लैकमेल, पैसे मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार 

यह पहली बार नहीं है कि जब राजधानी भोपाल में इस तरह का कोई वीडियो सामने आया है. इससे पहले भी कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें लोगों को ख़तरनाक स्टंट करते हुए देखा गया है. एक ओर ट्रैफ़िक पुलिस सड़कों पर खड़े होकर लोगों को ट्रैफ़िक रुल समझाने और ट्रैफ़िक स्थिति सुधारने का दावा करती है, तो दूसरी ओर इस तरह के वीडियो से साफ़ नज़र आता है कि किस तरह ट्रैफ़िक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

भले ही हेलमेट न लगाने वालों के ख़िलाफ़ चालान कार्रवाई तेज़ी से ट्रैफ़िक पुलिस करती हुई नज़र आ रही है. लेकिन ऐसे ख़तरनाक स्टंटबाज़ उनकी नज़रों से न जाने कैसे बचे हुए हैं. अक्सर ट्रैफ़िक पुलिस ऐसे स्टंट करने वालों को ढूंढने में नाकाम हो जाती है, जिससे कोई कार्रवाई नहीं हो पाती और कई लोगों को ऐसे स्टंट करने की ओर हिम्मत मिल जाती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com