CBSE Exam Paper में YouTube लिंक! QR Code स्कैन करते ही बजा गाना

  • 3:04
  • प्रकाशित: मार्च 10, 2026

सीबीएसई के बारहवीं के मैथ्स के क्वेश्चन पेपर पर छपा गाने का क्यूआर कोड! 9 मार्च 2026 को हुए सीबीएसई की क्लास 12 के मैथ के पेपर के दौरान सोशल मीडिया पर एक मजेदार लेकिन हैरान करने वाली खबर तेजी से फैली. स्टूडेंट्स ने बताया कि क्वेश्चन पेपर पर मौजूद क्यूआर कोड स्कैन करने पर रिक एस्टली का पॉपुलर 1987 का गाना ‘Never Gonna Give You Up' का यूट्यूब वीडियो खुल गया. यह प्रैंक इंटरनेट इंडस्ट्री में ‘रिक्रॉल' के नाम से मशहूर है जिसमें लोगों को मजाक में किसी लिंक पर क्लिक करवाकर इसी गाने का वीडियो दिखाया जाता है.

संबंधित वीडियो