Vedanta Power Plant Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए ब्लास्ट ने न केवल एक श्रमिक की जान ली, बल्कि कंपनी प्रबंधन की संवेदनहीनता को भी उजागर कर दिया है। इस ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे जमगहन गांव के एक मृतक श्रमिक के परिवार को इंसाफ के लिए भटकना पड़ रहा है। हादसे वाली जगह से मात्र 15 किमी दूर रहने वाले परिवार से मिलने प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पहुँचा। हद तो तब हो गई जब मुआवजे के चेक के लिए 26 वर्षीय विधवा और छोटे बच्चों को 80 किमी दूर कोरबा बुलाया गया और वहां भी उन्हें 2 घंटे तक इंतजार कराया गया। मृतक की पत्नी का दर्द सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी। #VedantaPowerPlant #KorbaNews #IndustrialAccident #JusticeForLaborer #ChhattisgarhNews #VedantaBlast #ManagementNegligence #JamgahanVillage #LaborRights #BreakingNewsKorba #JusticeForVictims #VedantaGroup #anilaggarwal