Bhopal-Chanderi-Orchha Helicopter Service: मध्य प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा' के तहत भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया है। इस नई सेवा के शुरू होने से अब पर्यटक भोपाल से ऐतिहासिक नगरी चंदेरी और राम राजा की नगरी ओरछा तक का सफर मिनटों में तय कर सकेंगे। यह कदम न केवल राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि श्रद्धालुओं और इतिहास प्रेमियों के लिए सफर को सुगम और रोमांचक बनाएगा। #CMMohanYadav #Bhopal #Chanderi #Orchha #HelicopterService #MPTourism #MadhyaPradesh #TravelIndia #HeritageTourism #Aviation #MPNews #PMParyatanVayuSeva #madhyapradeshnews