Vedanta Power Plant Accident Video: वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे का एक नया और विचलित कर देने वाला वीडियो अब सामने आया है। इस दर्दनाक घटना में अब तक 24 मजदूरों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में जारी है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह हादसे के बाद धुएं का काला गुबार आसमान में उठता दिखाई दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। #VedantaPowerPlant #AccidentVideo #VedantaPlantBlast #IndustrialAccident #BreakingNews #PlantExplosion #ManagementNegligence #JharsugudaNews #SafetyLapse #PowerPlantAccident