Bhopal Kolar Accident: खड़ी गाड़ियों में घुसी तेज रफ्तार कार, कई लोग घायल । Breaking New

  • 3:01
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026
भोपाल के दानिश कुंज इलाके में सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। कार ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार समेत कई लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ घायलों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी भी सामने आई है। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय सड़क किनारे अखबार बांटने वाले हॉकर मौजूद थे। तेज रफ्तार कार कई वाहनों से टकराती हुई आगे बढ़ी। हादसे के बाद कार में सवार युवक और युवती मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार बैरागढ़ इलाके की है। पुलिस को कार से शराब की बोतल मिलने की जानकारी भी सामने आई है। नशे की आशंका समेत हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। #bhopal #bhopalaccident #danishkunj #roadaccident #cctvfootage #madhyapradeshnews #viralvideo #breakingnews #ViralVideo #trendingshorts #viralnews #trendingshorts #trendingreels #trendingnow #mpnews #roadaccident #accident #viral ndtv_news

संबंधित वीडियो