Ujjain News : Stipend बढ़ाने की मांग पर Doctors की तालाबंदी, OPD बंद । Breaking News

  • 3:10
  • प्रकाशित: अक्टूबर 12, 2026
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित धन्वंतरि आयुर्वेदिक अस्पताल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर डॉक्टरों और विद्यार्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। सात दिन तक शांतिपूर्ण धरने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के गेट पर ताला लगा दिया और OPD सेवाएं बंद कर दीं। प्रदर्शनकारी मौजूदा ₹9,383 स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹21,500 करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मंत्री से बातचीत के बाद आश्वासन मिला है, लेकिन वे लिखित आदेश जारी होने तक आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, करीब 400 से 450 विद्यार्थी आंदोलन में शामिल हैं। #ujjainnews #ujjaindoctorsprotest #dhanvantariayurvedichospital #stipendhikedemand #ayurvedicdoctorsprotest #ujjainhospital #protest #doctorsprotest #ayurvedic #ayurvedicdoctor #ujjainprotest #health ndtv_news

संबंधित वीडियो