मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रॉपर्टी डीलर धारा पचौरी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के मुताबिक, रिश्ते की मामी से कथित संबंधों के शक में हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप है। जांच में प्रदीप शर्मा, उसके भाई संजय शर्मा और पिता रमेश की भूमिका सामने आने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार, धारा को कथित तौर पर घर बुलाया गया, जहां उसके साथ मारपीट हुई। बाद में उसका शव कार में रखकर नहर की पुलिया के पास छोड़ दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मामले में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है।
#morenaNews #dharapachori #dharapachouri #murdercase #morenamurder #property #madhyapradeshcrime #mpcrimenews #propertydealermurder #crimenews #murder #morenacrime #mpbreakingnews
ndtv_news