Seoni News: खाना बनाते समय Truck में Cylinder Blast, लगी आग, कंटेनर जलकर राख! NDTV MPCG | Breaking

  • 1:40
  • प्रकाशित: अप्रैल 17, 2026

Breaking News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे 44 पर स्थित खवासा टोल प्लाजा के पास खड़े एक कंटेनर ट्रक में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, ट्रक के अंदर खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर फटने के बाद आग ने इतनी तेजी पकड़ी कि कुछ ही पलों में पूरा ट्रक जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना ने एक बार फिर वाहनों में खाना बनाने और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। #SeoniNews #KhawasaToll #TruckFire #CylinderBlast #MPNews #BreakingNews #NH44 #TruckAccident #FireAccident #SeoniUpdate #MadhyaPradeshNews #livenews #madhyapradeshnews

संबंधित वीडियो