Vedanta Power Plant Accident: 21 मजदूरों की मौत, परिजनों को 42-42 लाख का मुआवजा, अबतक क्या-क्या हुआ?

  • 8:55
  • प्रकाशित: अप्रैल 17, 2026

Vedanta plant accident latest Update: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सक्ती (Sakti) जिले के वेदांता पावर प्लांट हादसा मामले में वेदांता ग्रुप के प्रमुख अनिल अग्रवाल के खिलाफ भी पुलिस ने गुरुवार को नामजद FIR दर्ज की. दरअसल, सक्ती जिले के सिंघीतराई में वेदांता पावर प्लांट के बायलर विस्फोट में अब तक 21 श्रमिकों की मौत हो चुकी है. वहीं, 14 घायलों का इलाज जारी है. वेदांता कंपनी के निदेशक अनिल अग्रवाल और कंपनी प्रबंधक देवेन्द्र पटेल सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ये मामले डभरा थाने में अपराध क्रमांक 119/2026, धारा 106(1), 289, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. #Vedanta #PowerPlantAccident #Chhattisgarh #Sakti #BreakingNews #Tragedy #IndustrialAccident #CGNews #IndiaNews #ViralNews #madhyapradeshnews #madhyapradesh #ndtvmpcg

संबंधित वीडियो