केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर 12 दिन से चल रहा आंदोलन 10 दिन के लिए स्थगित हो गया है। प्रशासन द्वारा दोबारा सर्वे सहित प्रत्येक छूटने वाले व्यक्ति सहित अन्य चीजों को जोड़ने के आश्वासन के बाद गुरुवार को यह निर्णय लिया गया है। लगातार चल रहे आंदोलन के चलते दबाव के कारण प्रशासन ने डिप्टी कलेक्टर/तहसीलदार स्तर के जिला स्तरीय उच्च अधिकारी द्वारा 7 दिन में सर्वे पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।