Sagar Liquor Tragedy:सागर जहरीली शराब कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा फैसला लिया है। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। सागर संभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दिलीप कुमार को नया कमिश्नर और इरशाद वली को नया आईजी नियुक्त किया गया है। सीएम ने स्पष्ट कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।