मध्य प्रदेश कांग्रेस में घर वापसी अभियान को लेकर अंदरूनी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से पार्टी छोड़कर गए नेताओं की वापसी की पहल पर कई जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि जिन नेताओं ने चुनाव के दौरान पार्टी के साथ धोखा किया, उन्हें दोबारा शामिल नहीं किया जाना चाहिए।
विधायक फूल सिंह बरैया ने भी साफ कहा कि धोखा देने वालों की वापसी स्वीकार नहीं होगी। वहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए तंज कसा है। सवाल यह है कि क्या कांग्रेस अपने पुराने नेताओं की घर वापसी करा पाएगी या यह अभियान पार्टी के भीतर ही विवाद की वजह बन जाएगा?
#mpcongress #jeetupatwari #phoolsinghbaraiya #congress #madhyapradeshpolitics #mpnews #bhopalnews #politicalnews #congresscrisis #congressleaders #bjp #bjpvscongress #politicalcontroversy #hindinews #shorts
ndtv_news